गोशाला के पास पुलिस को बेसहारा मिला बच्चा, परिवार से मिलवाया

जागरण संवाददाता रोहतक वैश्य संस्था गोशाला के पास छह साल का बच्चा बेसहारा हालत में मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:19 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:19 AM (IST)
गोशाला के पास पुलिस को बेसहारा मिला बच्चा, परिवार से मिलवाया
गोशाला के पास पुलिस को बेसहारा मिला बच्चा, परिवार से मिलवाया

जागरण संवाददाता, रोहतक : वैश्य संस्था गोशाला के पास छह साल का बच्चा बेसहारा हालत में मिला। रोहतक पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए करीब तीन घंटे में बच्चे के माता-पिता को ढूंढ निकाला तथा सकुशल बच्चे को उसके माता-पिता के हवाले किया है।

शिवाजी कालोनी निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पुलिस को वैश्य संस्था के पास स्थित गोशाला के पास एक छह साल का बच्चा बेसहारा हालत में लिया। आस-पास काफी तलाश की गई लेकिन बच्चे के स्वजन नहीं मिल सके। प्रभारी पुलिस चौकी जनता कालोनी हरपाल सिंह बच्चे को पुलिस चौकी में ले आए, जहां पर पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चे का ध्यान रखा गया। बच्चे से पता चला कि बच्चा अपने मौसी के घर आया हुआ है। बच्चा को अपने मां-बाप को नाम तो पता था लेकिन मौसी के घर का पता मालूम नहीं था। बच्चा अपनी मौसी के घर के बाहर खेल रहा था। जो खेल-खेल में बच्चा अपनी मौसी के घर से काफी दूर निकल गया तथा वापस जाने का रास्ता भूल गया तथा भटक गया। पुलिस द्वारा वैश्य संस्था, जनता कालोनी, काठमंडी, चावला कालोनी, शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन व आस-पास के इलाके में बच्चे के माता-पिता बारे तलाश की गई। बच्चे के फोटो को जिला पुलिस तथा स्थानीय लोगो के पास भेजी गई तथा शिनाख्त बारे अनुरोध किया गया। तीन घंटे बाद करीब पांच बजे बच्चे के माता-पिता मिले। जिन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले है तथा विजय नगर में बच्चे की मौसी के पास आए हुए थे। सुबह करीब 10 बजे उनका लड़का बाहर गली में खेल रहा था। जो बाद में उन्होंने देखा तो उनका बच्चा गली में नहीं मिला। बच्चा मिलने पर बच्चे के माता-पिता व स्वजनों ने राहत की सांस ली है।

chat bot
आपका साथी