श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एमडीयू खेल परिसर में किया पौधारोपण

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल विभाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर परिसर में पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 09:20 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 09:20 AM (IST)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एमडीयू खेल परिसर में किया पौधारोपण
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एमडीयू खेल परिसर में किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल विभाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर परिसर में पौधारोपण किया। खेल निदेशक डा. देवेंद्र सिंह ढुल ने पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेल विभाग में कार्यरत सहायक कुलसचिव महेंद्र पुनियानी ने अपने जन्मदिन पर भी पौधारोपण किया। उन्होंने विभाग के सभी प्रशिक्षक, स्टाफ व अन्य कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया।

खेल निदेशक देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण सबसे जरूरी है। सहायक कुलसचिव महेंद्र पुनियानी ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने का निर्णय लेकर सकारात्मक पहल की है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। उन्होंने जन्मदिन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं भी दी है। खेल परिसर में अमरूद, आम, जामुन, नीम, बरगद व पीपल के पौधे लगाए गए। खेल विभाग में कार्यरत प्रशिक्षकों व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर खेल उपनिदेशक डा. शकुंतला बेनीवाल, कुश्ती प्रशिक्षक राजकुमार हुड्डा, केके सैनी, डा. रमेश सिधु, वीरेंद्र सिंह ढुल, डा. सुभाष शर्मा, नरेश हुड्डा, नवीन कुमार, श्रवण कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मनोज गोयल, मुकेश कुमार, विकास कुमार, संजय देशवाल, कपिल मोंगा, राजेश कुमार, विजय कुमार, साहब सिंह, श्रीओम देशवाल, संजीव कुमार के अलावा सभी कार्यालय स्टाफ व ग्राउंडमैन, सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी