रोहतक में सात दिन में तय होगा वेडिग जोन का पिक्चर प्लान

सड़कों को जाममुक्त करने की योजना पर तेजी से कार्य होने लगा है। स्ट्रीट वेंडरों(रेहड़ी लगाने वालों) के लिए 17 वेडिग जोन घोषित किए जा चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 08:23 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 08:23 AM (IST)
रोहतक में सात दिन में तय होगा वेडिग जोन का पिक्चर प्लान
रोहतक में सात दिन में तय होगा वेडिग जोन का पिक्चर प्लान

अरुण शर्मा, रोहतक

शहरी क्षेत्र के बाजारों व मुख्य सड़कों को जाममुक्त करने की योजना पर तेजी से कार्य होने लगा है। स्ट्रीट वेंडरों(रेहड़ी लगाने वालों) के लिए 17 वेडिग जोन घोषित किए जा चुके हैं। 3925 पंजीकृत हो चुके रेहड़ी संचालकों को वेडिग जोन में बैठने की अनुमति होगी। जो भी वेडिग जोन घोषित किए जाएंगे उनके अतिरिक्त रेहड़ी वालों पर जुर्माने से लेकर रेहड़ी तक जब्त होने की कार्रवाई होगी। निगम प्रशासन ने एक एजेंसी को कार्य सौंपा है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सात दिनों के अंदर वेडिग जोन का पिक्चर प्लान तय होगा।

नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट अफसर जगदीश चंद्र ने बताया है कि पिक्चर प्लान में एजेंसी वेडिग जोन का मैप तैयार करेगी। किन स्थानों पर कितनी जगह में व कितनी रेहड़ियां खड़ी होंगी इसका ब्योरा तैयार होगा। पिक्चर प्लान में रेहड़ी का नंबर, व्यक्ति का नाम व पूरा ब्योरा तक दर्ज होगा। इसका फायदा यह होगा कि पिक्चर प्लान में खड़ी होने वाली एक-एक रेहड़ी का ब्योरा होगा। बाद में उस स्थान पर दूसरा कोई भी व्यक्ति रेहड़ी लगाएगा तो वह आसानी से चिह्नित होगा। रेहड़ी वालों को दिए जाने वाले पहचान-पत्र में यूनिक नंबर भी होंगे। वेडिग जोन के पिक्चर प्लान का दूसरा फायदा अतिक्रमण हटवाने में भी काम आएगा। क्योंकि प्रतिबंधित क्षेत्रों में रेहड़ियां लगाने वालों पर सीधे तौर से कार्रवाई हो सकेगी।

स्ट्रीट वेंडरों की अभी भी राह आसान नहीं

योजना से जुड़े बेशक लाख दावे करें कि योजना को धरातल पर उतार दिया जाएगा। लेकिन राह अभी भी आसान नहीं दिख रही। चार साल में तीन बार स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे हो चुका है। दो बार वेडिग जोन तय हो चुके हैं। पंजीकरण से बेहद कम यानी करीब 600 रेहड़ी वाले ही अभी तक पहचान-पत्र लेने आए हैं। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन्होंने दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं उन्हें प्रोविजनल सर्टिफिकेट देंगे। जिससे रेहड़ी वाले ऋण योजना का लाभ पा सकें।

17 में से आठ स्थान फ्री वेडिग जोन

टीवीसी यानी टाउन वेडिग कमेटी की अहम बैठक हो चुकी है। शहरी क्षेत्र में 17 में से आठ स्थान जोन फ्री वेडिग जोन रहेंगे। यहां सभी सात दिन रेहड़ियां लगाने की अनुमति होगी। अस्पताल, स्कूलों, शहर के मुख्य मार्गो वाले चौराहों, पार्क के निकट रिस्ट्रिक्टेट जोन रहेंगे। यहां सशर्त और तय नियमों के हिसाब से ही रेहड़ियां लगाने की अनुमति होगी। कुल जोन में 14 स्थानों पर रिस्ट्रिक्टेड जोन में 100 मीटर दूरी या तय नियमों के हिसाब से ही रेहड़ियां लगाने की अनुमति होगी।

---- साइट का नाम : प्रस्तावित साइट एरिया(स्क्वेयर मीटर) : रेहड़ियां खड़ी होने की क्षमता : वेडिग जोन की श्रेणी

1. न्यू बस स्टैंड : 1,865 140 फ्री वेडिग जोन(सभी सातों दिन रेहड़ी लगाने की अनुमति)

2. ओल्ड आइटीआइ-2 : 10842 : 813 : फ्री वेडिग जोन

ओल्ड आइटीआइ-1 : 10913 : 818 : फ्री वेडिग जोन

3. पुराने बस अड्डे के निकट : 7265 : 545

4. हिसार रोड-1 : 310 : 23 : रिस्ट्रिक्टेट जोन(सड़क के दोनों तरफ)

हिसार रोड-2 : 390 : 29 : रिस्ट्रिक्टेट जोन(सड़क के एक तरफ)

5. गोहाना अड्डा-1 : 310 : 23 : रिस्ट्रिक्टेट जोन(सड़क के एक तरफ)

गोहाना अड्डा-2 : 268 : 20 : रिस्ट्रिक्टेट जोन(सड़क के एक तरफ)

6. गांधी कैंप : 440 : 33 : रिस्ट्रिक्टेट जोन(सड़क के एक तरफ)

7. झज्जर रोड : 626 : 47 : रिस्ट्रिक्टेट जोन(सड़क के एक तरफ)

8. मॉडल टाउन(डी-पार्क) : 167 : 13 : रिस्ट्रिक्टेट जोन(पार्क के सहारे)

9. सेक्टर-2-3 मार्केट(निकट बीएसएनएल आफिस) : 1476 : 111 : फ्री

10. मॉडल टाउन(तिकोना पार्क) : 175 : 13 : रिस्ट्रिक्टेट

11. शिवाजी कालोनी(निकट महाबीर पार्क) : 535 : 40 : रिस्ट्रिक्टेट

12. ओल्ड अनाज मंडी : 465 : 35 : रिस्ट्रिक्टेट

13. डे केयर सेक्टर-2 : 1915 : 144 : फ्री

14. टीबी अस्पताल : 412 : 31 : रिस्ट्रिक्टेट

15. सर्किट हाउस(केंद्रीय विद्यालय के निकट) : 4080 : 306 : रिस्ट्रिक्टेट

सर्किट हाउस(केंद्रीय विद्यालय के पीछे) : 3678 : 276 : रिस्ट्रिक्टेट

16. सेक्टर-2 साप्ताहिक मार्केट-1 : 3471 : 260 : फ्री

सेक्टर-2 साप्ताहिक मार्केट-2 : 1556 : 117 : फ्री

17. ओल्ड आइटीआइ के पीछे और आगे : 1180 : 89 : रिस्ट्रिक्टेट(पार्क के सहारे) कुल प्रस्तावित साइट का एरिया : 52339 स्क्वेयर मीटर

17 साइट पर खड़ी होने वाली रेहड़ियों की प्रस्तावित संख्या : 3925

chat bot
आपका साथी