पंचवटी कालोनी के लोगों ने रखी मेयर के समक्ष सीवर समस्या

सीवरेज की समस्या को लेकर पंचवटी कालोनी के लोगों ने मेयर मनमोहन गोयल से मुलाकात की। मेयर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। कालोनीवासियों ने बताया कि सीवर पूरी तरह से बंद पड़े है। मेनहोल में भारी भर हुआ। बुदबू ने जीन मुहाल कर दिया है। इस समस्या को लेकर अधिकारियों को शिकायत भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस अवसर पर बलवान सिंह मेजर हरिकिशन साहू कृष्ण कुमार आजाद सिंह सुमित गुलिया जयपाल सतीश कुमार मनोज राममेहर सिंह नरेन्द्र सत्यवीर वशिष्ठ संतोष आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:34 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:34 AM (IST)
पंचवटी कालोनी के लोगों ने रखी मेयर के समक्ष सीवर समस्या
पंचवटी कालोनी के लोगों ने रखी मेयर के समक्ष सीवर समस्या

जागरण संवाददाता, रोहतक : सीवरेज की समस्या को लेकर पंचवटी कालोनी के लोगों ने मेयर मनमोहन गोयल से मुलाकात की। मेयर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

कालोनीवासियों ने बताया कि सीवर पूरी तरह से बंद पड़े है। मेनहोल में भारी भर हुआ। बुदबू ने जीन मुहाल कर दिया है। इस समस्या को लेकर अधिकारियों को शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस अवसर पर बलवान सिंह, मेजर हरिकिशन साहू, कृष्ण कुमार, आजाद सिंह, सुमित गुलिया, जयपाल, सतीश कुमार, मनोज, राममेहर सिंह, नरेन्द्र, सत्यवीर वशिष्ठ, संतोष आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कर्मचारी 25 को घरेंगे सीएम-उप सीएम कार्यालय

- सर्व कर्मचारी संघ ने लिया बैठक में निर्णय

फोटो संख्या - 26

जागरण संवाददाता, रोहतक :

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा आंदोलन के चौथे चरण में 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के उचाना व करनाल कार्यालयों पर करेगा। इन प्रदर्शनों में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं के कर्मचारी शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री के उचाना कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में जिले से सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी शामिल होंगे। यह निर्णय सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की कर्मचारी भवन में आयोजित बैठक में लिया गया। जिला उप प्रधान प्रदीप की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, सचिव बिजेंद्र बेनीवाल, जिला सचिव जय कुवार दहिया, कोषाध्यक्ष जोगेन्दर दलाल, संगठन सचिव दिलबाग सिंह कटेसरा, रोड़वेज डिपों के प्रधान हिम्मत राणा,महम खंड के प्रधान रायसिंह नेहरा, रोहतक खंड के प्रधान सतबीर मुंढाल आदि मौजूद थे।

बैठक में सर्व सम्मति से मंगलवार को संपत्ति क्षतिपूर्ति विधेयक हरियाणा-2021 1 के खिलाफ किसानों, मजदूरों व जन संगठनों के संयुक्त आह्वान पर उपायुक्त कार्यालयों पर आयोजित प्रदर्शनों में बढ चढकर शामिल होने का फैसला लिया गया। बैठक में पूंजीपतियों के हकों में श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए लेबर कोड्स के खिलाफ मजदूर दिवस पहली मई को मजदूर दिवस का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया।

chat bot
आपका साथी