अस्पताल में नहीं मिला ऑक्सीजन बेड, सिलेंडर रिफिल कराते हुए महिला ने तोड़ा दम

कोरोना का कहर जारी है साथ ही जारी है आक्सीजन की कमी से लोगों की मौत। ऐसा ही एक मामला वीरवार को सामने आया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 05:22 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 05:22 AM (IST)
अस्पताल में नहीं मिला ऑक्सीजन बेड, सिलेंडर रिफिल कराते हुए महिला ने तोड़ा दम
अस्पताल में नहीं मिला ऑक्सीजन बेड, सिलेंडर रिफिल कराते हुए महिला ने तोड़ा दम

जागरण संवाददाता, रोहतक : कोरोना का कहर जारी है, साथ ही जारी है आक्सीजन की कमी से लोगों की मौत। ऐसा ही एक मामला वीरवार को सामने आया। गोहाना से एक कोरोना संक्रमित महिला के इलाज के लिए रोहतक आए स्वजनों को ऑक्सीजन बेड नहीं मिला। महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सही समय पर इलाज न मिलने पर करीब 50 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। शाम करीब चार बजे महिला के स्वजन ऑक्सीजन की तलाश में गांधी कैंप स्थित सब्जी मंडी पहुंचे। यहां अशोक खुराना व पूर्व पार्षद अन्य समाजसेवियों के साथ जरूरतमंदों के लिए मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करने का काम कर रहे हैं। अशोक खुराना ने बताया कि महिला को ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी। स्वजन सिलेंडर लेकर पहुंचे थे, उन्हें सरकारी व निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड नहीं मिला। महिला को गाड़ी में लेकर स्वजन ऑक्सीजन की तलाश में शहर में घूम रहे थे। कहीं से उन्हें गांधी कैंप में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिग की सूचना मिली तो वहां पहुंच गए। पूर्व पार्षद से फोन पर बातचीत हुई, उन्होंने ऑक्सीजन उपलब्ध होने की बात कही, शाम करीब चार बजे दो गाड़ियों में महिला के स्वजन आए। अशोक खुराना ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल होने के बाद जैसे ही गाड़ी में रखा, महिला ने दम तोड़ दिया। स्वजन फूट-फूटकर रोने लगे। थोड़ी देर बाद महिला के शव को लेकर थोड़ी गोहाना के लिए निकल गए। गौरतलब है कि प्रदेशभर से अनेक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं कि लोग ऑक्सीजन सिलेंडर या वेंटिलेटर के अभाव में दम तोड़ देते हैं। लोग प्रशासन से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की गुहार लगाते भी दिखते हैं।

chat bot
आपका साथी