हिसा पीड़ित महिलाओं को मरहम लगा रहा वन स्टाप सेंटर

घरेलू हिसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टाप सेंटर मरहम लगाने का काम कर रहा है। एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा वन स्टाप सेंटर स्थापित किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 05:45 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 05:45 AM (IST)
हिसा पीड़ित महिलाओं को मरहम लगा रहा वन स्टाप सेंटर
हिसा पीड़ित महिलाओं को मरहम लगा रहा वन स्टाप सेंटर

जागरण संवाददाता, रोहतक : घरेलू हिसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टाप सेंटर मरहम लगाने का काम कर रहा है। एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा वन स्टाप सेंटर स्थापित किए गए हैं। जिले में मई 2021 तक 243 पीड़ित महिलाओं के मामले वन स्टॉप सेंटर में आए है, जिनका समाधान करवा दिया गया है। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन वर्ष से इस सेंटर का संचालन किया जा रहा है।

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि वन स्टाप सेंटर में वर्ष 2020-21 के दौरान 70 महिलाओं को कानूनी परामर्श/ कानूनी सहायता, 32 महिलाओं को पुलिस सहायता तथा 9 महिलाओं को अस्थाई आश्रय प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि वन स्टाप सेंटर द्वारा एक छत के नीचे हिसा से पीड़ित महिलाओं को अस्थाई आश्रय, कानूनी परामर्श, मुफ्त कानूनी सहायता, भावनात्मक सहारा, चिकित्सा सहायता इत्यादि उपलब्ध करवाई जाती है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला हेल्प लाइन 181 को राज्य के सभी वन स्टाप सेंटर के साथ जोड़ा गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बिमलेश कुमारी ने बताया कि उपायुक्त एवं वन स्टाप सेंटर के अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में समय-समय पर टास्क फोर्स एवं समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती है। वन स्टाप सेंटर वर्तमान में महिला आश्रम में अस्थाई भवन में संचालित किया जा रहा है तथा स्थाई भवन का निर्माण कार्य जारी है। कोई भी महिला यदि हिसा से पीड़ित है या परेशान है तो वह मदद के लिए महिला आश्रम स्थित वन स्टाप सेंटर में आ सकती है। यदि हिसा से पीड़ित कोई महिला वन स्टाप सेंटर में आती है तो उसे हर प्रकार की मदद दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी