नहर में मिला युवक का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

जागरण संवाददाता रोहतक जेएलएन नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:57 PM (IST)
नहर में मिला युवक का शव, शरीर पर थे चोट के निशान
नहर में मिला युवक का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

जागरण संवाददाता, रोहतक : जेएलएन नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आइएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइएमएस में भिजवाया गया है।

दोपहर के समय कुछ राहगीर आइजी कार्यालय के नजदीक जेएलएन पुल से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने नहर में किनारे पर अटके एक युवक के शव को देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले खुद ही शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहर गहरी होने के कारण शव को नहीं निकाल सके। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र करीब 42 साल थी। पुलिस ने उसकी पहचान कराने के लिए तलाशी भी ली, लेकिन मृतक के पास से ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके। प्राथमिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के कुछ निशान भी मिले हैं। शव करीब दस दिन पुराना लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक का शव कहीं पीछे से बहकर आया है। हालांकि जिस तरीके से चोट के मामूली निशान है उससे यह कहना मुश्किल है कि उसकी हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आइएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा। अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

chat bot
आपका साथी