सिटी थाना क्षेत्र में फिर मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

रोहतक : सिटी थाना क्षेत्र में एक और अधेड़ का खून से लथपथ शव मिलने से सनसन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 09:48 PM (IST)
सिटी थाना क्षेत्र में फिर मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका
सिटी थाना क्षेत्र में फिर मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, रोहतक : सिटी थाना क्षेत्र में एक और अधेड़ का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। खास बात यह है कि सिटी थाना क्षेत्र में पहले भी दो लोगों के शव मिल चुके हैं, उन्हें भी इसी तरह चोट मारी गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामकली मार्केट के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के दुकानदारों और चौकीदार ने इसकी जानकारी सिटी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के पास से भी ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हो सके। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने रात के समय चोट मारकर अधेड़ की हत्या की है। हालांकि पुलिस तर्क दे रही है कि अधेड़ को चोट लग गई होगी और अधिक खून बहने के कारण ठंड में उसकी मौत हो गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस तरीके से अधेड़ के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले है उसी तरीके से पहले भी दो लोगों के शव मिल चुके हैं। उनके चेहरे पर भी इसी तरह से चोट लगी हुई थी। चर्चा यह भी है कि कहीं कोई साइको किलर तो इन वारदातों को अंजाम नहीं दे रहा। हालांकि सिटी थाना पुलिस हर बार हादसे का तर्क देकर पीछा छुड़ा लेती है। केस : 1

मंगलवार सुबह भी रेलवे स्टेशन के पास सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। उसके चेहरे पर भी ईट या पत्थर से वार किया गया था। कुछ ही दूरी पर खून से सना पत्थर भी बरामद हुआ था। जबकि मृतक की पेंट और शॉल भी उससे काफी दूर पड़ा हुआ था। तीन दिन बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा सकी। केस : 2

पिछले माह खेड़ी साध के रहने वाले बिजेंद्र का शव भी काठमंडी पुल के नजदीक पड़ा मिला था। बिजेंद्र आरक्षण आंदोलन ¨हसा में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में आरोपित था, जो घर से पंचकूला कोर्ट में तारीख पर जाने के लिए निकला था। अगले दिन सुबह मृत पड़ा मिला था। उसके चेहरे पर भी ईट या पत्थर से वार किए गए थे। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। वर्जन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसकी गिरने के कारण मौत हुई है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

- रोहताश ¨सह, डीएसपी सिटी

chat bot
आपका साथी