हत्यारोपित पोते के फरार होने में मदद करने वाला साला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी सांपला समचाना गांव में सौतेली दादी की हत्या के मामले में सांपला थाना पुलिस ने मुख्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:12 PM (IST)
हत्यारोपित पोते के फरार होने में मदद करने वाला साला गिरफ्तार
हत्यारोपित पोते के फरार होने में मदद करने वाला साला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सांपला : समचाना गांव में सौतेली दादी की हत्या के मामले में सांपला थाना पुलिस ने मुख्य आरोपित के साले को गिरफ्तार किया है। जिसने मुख्य आरोपित को फरार होने में मदद की थी। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपित की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि समचाना गांव निवासी 80 वर्षीय चमेली पत्नी प्रभू दयाल की 10 सितंबर की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के बेटे फूलकंवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया था कि प्रभू दयाल की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रभू दयाल ने चमेली से दूसरी शादी कर ली थी। प्रभू दयाल की पहली पत्नी का बेटा जयसिंह है। हत्या का आरोप जयसिंह के बेटे राजसिंह पर है। आरोप है कि एक प्लाट के बंटवारे को लेकर परिवार में झगड़ा चल रहा था। राजसिंह को डर था कि उसकी सौतेली दादी चमेली अपने बच्चों के नाम ज्यादा हिस्सा कर देगी। 10 सितंबर को वह प्लाट के बंटवारे के लिए गांव में आया था। इसी दौरान आरोपित ने गोली मारकर चमेली की हत्या कर दी थी। पुलिस तभी से आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जांच के दौरान पता चला कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपित राजसिंह सोनीपत के नांगल गांव में अपने साले विकास के पास गया था। वहां से उसके फरार होने में विकास ने मदद की। यह सामने आने के बाद एसआइ सुरेंद्र सिंह की टीम ने आरोपित विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी