आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन ने 22वें दिन हटाया धरना

जागरण संवाददाता रोहतक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन एआइयूटीयूसी ने उपायुक्त कार्यालय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 06:59 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन ने 22वें दिन हटाया धरना
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन ने 22वें दिन हटाया धरना

जागरण संवाददाता, रोहतक : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन एआइयूटीयूसी ने उपायुक्त कार्यालय पर शनिवार को 22वें दिन धरना प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शन करते हुए यूनियन की प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल ने कहा कि वह अपना धरना प्रदर्शन खत्म कर रही हैं, लेकिन हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन 21 हजार, पेंशन और प्रधानमंत्री के द्वारा घोषित बढ़ोतरी को लागू नहीं किया जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका एक तरफ जनता के बीच जाकर जन समर्थन हासिल करेंगी। दूसरी तरफ ब्लॉक स्तर पर सम्मलेन और जिला सम्मेलन करते हुए संगठन को मजबूत करेंगी। इस दौरान सत्यवान, पुष्पा दलाल, रोशनी चौधरी, सुनीता, सुमित्रा, कौशल्या, मीना, संतोष, विमला मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी