पहले दिन पुलिस के 797 जवानों ने दिया मॉक टेस्ट

जागरण संवाददाता रोहतक पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत होने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 08:25 PM (IST)
पहले दिन पुलिस के 797 जवानों ने दिया मॉक टेस्ट
पहले दिन पुलिस के 797 जवानों ने दिया मॉक टेस्ट

जागरण संवाददाता, रोहतक : पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत होने के लिए शनिवार को एमडीयू की कंप्यूटर लैब में रेंज स्तरीय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें रोहतक, सोनीपत और चरखी दादरी के जवानों ने भाग लिया।

पुलिस महानिरीक्षक संदीप खिरवार ने मॉक टेस्ट के दौरान लैब का दौरा किया। उन्होंने परीक्षा के प्रबंधों के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहली बार रेंज स्तर पर बी-1 की परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट कराया जा रहा है। यह टेस्ट ऑनलाइन होता है, जिसमें जवानों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब देने होते हैं। पहले दिन की परीक्षा में रोहतक के 407, सोनीपत के 187 और चरखी दादरी के 203 जवानों ने भाग लिया। रविवार को मॉक टेस्ट किया जाएगा। इसमें भिवानी और झज्जर के जवान भाग लेंगे। मॉक टेस्ट होने के बाद आगामी दिनों में बी-1 की परीक्षा कराई जाएगी। इस मौके पर एएसपी डा. अंशु सिगला, एएसपी मकसूद अहमद, एएसपी सोनीपत अर्पित जैन, डीएसपी नरेंद्र कादियान, साइबर शाखा से जोगेंद्र मोर, अशोक कुमार ओर मुख्य सिपाही सचिन आदि मोजूद रहे।

chat bot
आपका साथी