एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मी हड़ताल पर, कामकाज पूरी तरह से प्रभावित

जागरण संवाददाता रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी बुधवार को भी ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Jun 2019 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jun 2019 06:32 AM (IST)
एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मी हड़ताल पर, कामकाज पूरी तरह से प्रभावित
एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मी हड़ताल पर, कामकाज पूरी तरह से प्रभावित

जागरण संवाददाता, रोहतक :

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहें। हड़ताल के चलते विश्वविद्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। एडमिशन के चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के बाहर सुबह धरना-प्रदर्शन किया और इसके बाद कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए।

विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक संघ ने दो सप्ताह पहले सरकार व प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि उनकी लंबित पड़ी मांगों को पूरा किया जाए। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से उनकी मांग को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण मंगलवार को कर्मचारियों ने गेट मीटिग बुलाई और हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। अचानक से हड़ताल पर गए कर्मचारियों के साथ विश्वविद्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। विश्वविद्यालय में बाहर से आने वाले विद्यार्थियों व आगंतुकों को बिना कार्य पूरा हुए की बैरेंग लौटना पड़ रहा है। बुधवार को भी हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। किसी भी ब्रांच में काम नहीं हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी परीक्षा सदन में जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही थी क्योंकि किसी को डिग्री लेनी थी तो किसी को परिणाम का पता लगाना था। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है, जिसके कारण आवेदन फार्म व फीस भी नहीं जमा हो रही थी। बिहार से डिग्री लेने पहुंचा, अब वापस लौटना पड़ा

बिहार के सहरसा निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उसने एमडीयू से बीएसए की डिग्री दूरस्थ से की थी। बुधवार को वह डिग्री लेने विश्वविद्यालय पहुंचा। लेकिन यहां पहुंचने के बाद पता लगा कि गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। उसने अधिकारियों से भी मुलाकात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। अवधेश कुमार ने बताया कि उसे जहां कई दिन खराब हो गए, वहीं करीब तीन हजार रुपये भी खर्च हो गए है। अब दोबारा से आना पड़ेगा। रोहतक में उनके ठहरने की भी कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए दिल्ली में किसी परिचित के यहां रूकना पड़ेगा। इसी तरह अन्य छात्र भी निराश होकर विश्वविद्यालय से वापस लौट गए। मांगें पूरी नहीं होती, तब तक रहेगी हड़ताल : राजकुमार

एमडीयू गैर शिक्षक संघ के महासचिव राजकुमार ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को इस बारे में पहले ही अवगत करवा दिया गया था। लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने बताया कि हड़ताल पूरी तरह से सफल है और किसी भी ब्रांच में कामकाज नहीं हुआ। गैर शिक्षक संघ के आह्वान पर कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं।

chat bot
आपका साथी