छह को ओलंपिक कोटा, एडवांस सम्मान राशि एक को

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ कर चुके खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने एडवांस सम्मान राशि की घोषणा कर रखी है लेकिन केवल एक खिलाडी को ही यह राशि मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:26 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:26 AM (IST)
छह को ओलंपिक कोटा, एडवांस सम्मान राशि एक को
छह को ओलंपिक कोटा, एडवांस सम्मान राशि एक को

ओपी वशिष्ठ, रोहतक :

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ कर चुके खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने एडवांस में पांच लाख रुपऐ सम्मान राशि देने की घोषणा की है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार का यह कदम सार्थक साबित होगा क्योंकि खिलाड़ी इस राशि से ओलंपिक की तैयारियों में खर्च कर सकते हैं। प्रदेश के छह खिलाड़ी अभी तक देश लिए टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके हैं। लेकिन सरकार से सम्मान राशि केवल एक खिलाड़ी अमित पंघाल को मिली है, जो बॉक्सिग में देश का प्रतिनधित्व करेंगे।

राज्य की भाजपा-जजपा सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए पिछले दिनों कैबिनेट मीटिग में अहम फैसला लिया था। टोक्यो ओलंपिक में जो खिलाड़ी देश के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं, उनको सरकार एडवांस में पांच लाख रुपऐ सम्मान राशि देगी। पहले ओलंपिक में पदक जीतने पर ही सरकार द्वारा घोषित राशि दी जाती थी। रोहतक के मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल को सरकार की तरफ से एडवांस पांच लाख रुपऐ की राशि दो जनवरी को दी जा चुकी है। लेकिन पांच अन्य खिलाड़ियों को अभी तक यह राशि नहीं मिली है। ये खिलाड़ी हासिल कर चुके हैं ओलंपिक कोटा

1. रोहतक से बॉक्सर अमित पंघाल

2. हिसार से बॉक्सर विकास यादव

3. भिवानी से बॉक्सर मनीष कौशिक

4. भिवानी से बॉक्सर पूजा रानी बोहरा

5. पानीपत से भाला फेंक में नीरज चोपड़ा

6. महेंद्रगढ़ से पैदल चाल में संदीप कुमार भारत ने अभी सात खेलों में हासिल किया है कोटा

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत ने अभी तक सात खेलों में कोटा हासिल किया है। जिसमें 74 खिलाड़ी बनते हैं। अभी जून 2021 तक काफी इवेंट बचे हुए हैं। हॉकी के 32 खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो 42 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो व्यक्तिगत स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हॉकी टीम की बात करें तो महिला व पुरूष टीम में करीब दस खिलाड़ी हरियाणा जगह बना सकते हैं। इसके अलावा 12 खिलाड़ी और हैं, जिसमें भाला फेंक में नीरज चोपड़ा, बॉक्सिग में विकास यादव, पूरा रानी बोहरा व मनीष कौशिक तथा पैदल चाल में संदीप कुमार शामिल है। अभी कुश्ती व शूटिग के खिलाड़ी संभावित है क्योंकि इंडिया टीम के लिए ट्रायल पूरा नहीं हो पाया है। सरकार का सराहनीय फैसला : अमित पंघाल

टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए कोटा हासिल करने वाले दुनिया के नंबर-1 रैंक बॉक्सर अमित पंघाल ने कहा कि सरकार ने ओलंपिक क्वालिफाइ करने वाले खिलाड़ियों को एडवांस में पांच लाख रुपए सम्मान राशि देने का जो फैसला लिया है, वो सराहनीय है। अभी नहीं मिली है एडवांस राशि

नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में देश के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं। अभी तक नीरज चोपड़ा को यह राशि सरकार की तरफ से नहीं मिली है।

भीम चोपड़ा, नीरज चोपड़ा के चाचा वर्जन :

ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी राशि : संदीप सिंह

ओलंपिक क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख की मदद का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पास हो गया है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। एक खिलाड़ी को इसकी घोषणा से पहले पांच लाख रुपये की मदद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी है। बाकी खिलाड़ियों को भी ओलंपिक की तैयारी को लेकर पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। क्वालिफाई करने का दौर जून तक चलेगा। मैं ऐसे सभी खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा देता हूं। फिर भी किसी खिलाड़ी को परेशानी आती है तो मुझसे मिल सकता है।

संदीप सिंह, खेल एवं युवा मामले मंत्री, हरियाणा

chat bot
आपका साथी