रोहतक विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों घोषणा

जागरण संवाददाता रोहतक भाजपा ने रोहतक विधानसभा के तीन मंडलों डा. मंगलसेनमहाराजा अग्रस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:36 AM (IST)
रोहतक विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों घोषणा
रोहतक विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों घोषणा

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा ने रोहतक विधानसभा के तीन मंडलों डा. मंगलसेन,महाराजा अग्रसेन व महाराजा सूरसेन के मंडलाध्यक्षों ने पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, जिला प्रभारी मुकेश गौड़ व जिला अध्यक्ष अजय बंसल के साथ विचार-विमर्श करने के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की।

महाराजा सूरसेन के अध्यक्ष राजीव भांखर ने अमित ढल, निर्मला सिक्का, सुदेश सांवरिया, शिवनारायण सैनी, पंकज भारद्वाज, अमित सैनी को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी तथा रविन्द्र मक्कड़ व संजय वर्मा को मंडल महामंत्री बनाया। पिकी नागर, दर्शना हुड्डा, सुभाष मल्होत्रा, सुरेश सैनी, अंकित शर्मा को मंडल सचिव बनाया गया और राजेंद्र प्रसाद को मंडल कोषाध्यक्ष के रूप मे जिम्मेवारी दी गई है ।

इसी प्रकार महाराजा अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा ने अमित बंसल,अनीता शर्मा, सत्यवान गुलिया, विनोद पांचाल, पंकज शर्मा, कर्मवीर वर्मा को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। तिलकराज खेड़ा व विनोद यादव को मंडल महामंत्री के तौर पर जिम्मेदारी दी है । संदीप कुमार शर्मा, राजीव गोयल, मंजू देवी, निखिल लोहिया, रामबीर सिवाच को मंडल सचिव बनाया गया है और हितेश नागपाल को मंडल कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी दी गई है ।

डा. मंगलसेन मंडल के अध्यक्ष अशोक सहगल ने सत्यवान बिड़लान, पवन मिनोचा, सुमन आहूजा, सरदार जसबीर सिंह, सुनील शर्मा, दीपक भाटिया, अतुल भारद्वाज को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है तथा अमित जैन उर्फ जोजी व अंकुर नागपाल को मंडल महामन्त्री बनाया है। सुरेंद्र काहनी, रणधीर सिंह, माधवी गुप्ता, जीतू मलिक, मनीष हुडिया ,राजू भुटानी , अशोक कथुरिया, रविद्र चावला, रामवीर जांगड़ा को मंडल सचिव बनाया गया और किरण बेरी को मंडल कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी दी गई है। जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि मंडल स्तर पर मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की घोषणा बाद में की जाएगी। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर,जिला अजय बंसल व सभी मंडल अध्यक्षों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

chat bot
आपका साथी