मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी: एडीसी

एडीसी महेंद्रपाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं की विकास परियोजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करें ताकि लोगों को समय पर इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके। अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणाओं के स्टेटस को नियमित अंतराल पर पोर्टल पर अपडेट करवाएं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 06:33 PM (IST)
मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी: एडीसी
मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी: एडीसी

जागरण संवाददाता, रोहतक : एडीसी महेंद्रपाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं की विकास परियोजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करें ताकि लोगों को समय पर इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके। अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणाओं के स्टेटस को नियमित अंतराल पर पोर्टल पर अपडेट करवाएं।

अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हाल में मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्यवन की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। महेंद्रपाल ने लम्बित घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन घोषणाओं को शीघ्र पूर्ण करवाएं तथा मुख्यालय से लगातार सम्पर्क में रहे। उन्होंने जिला में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जारी विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी इन घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित अवधि में पूर्ण करवाएं।

उन्होंने निगाणा में फिरनी निर्माण, रूड़की व अन्य गांवों में पशु अस्पताल के निर्माण, विभिन्न गांवों में पार्क व व्यायामशाला, आयुष औषधालय, सब माइनर की मरम्मत, सैंपल में स्वास्थ्य उप-केंद्र के भवन का निर्माण, पीजीआइ में रिहायशी मकानों का निर्माण, कलानौर माइनर की रि-माडलिग, राजा वाली गोहर को पक्का करने, हुडा काम्पलेक्स की पार्किंग शहर से डेयरी शिफि्िटंग, काहनौर ड्रिस्ट्रीब्यूटरी की मरम्मत, ट्रांसपोर्ट नगर आदि की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन विकास परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांपला की उपमंडलाधीश श्वेता सुहाग, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित, उप सिविल सर्जन डा. केएल मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी डा. विजयलक्ष्मी नांदल, जिला परियोजना समन्वयक कृष्णा फोगाट सहित लोक निर्माण, सिचाई, बिजली, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी