अस्पतालों में विभिन्न प्रबंधों की निगरानी के लिए अधिकारी नियुक्त

जागरण संवाददाता रोहतक जिलाधीश व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन कैप्टन मनोज कुम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:33 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:33 AM (IST)
अस्पतालों में विभिन्न प्रबंधों की निगरानी के लिए अधिकारी नियुक्त
अस्पतालों में विभिन्न प्रबंधों की निगरानी के लिए अधिकारी नियुक्त

जागरण संवाददाता, रोहतक :जिलाधीश व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन कैप्टन मनोज कुमार ने अस्पतालों में सहायक अधिकारी और अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। अस्पतालों में आक्सीजन की खपत, लाइनलॉस, आक्सीजन के सदुपयोग, संरक्षण, ज्यादा फीस न वसूलने, आक्सीजन की वास्तविक मांग, स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन, मरीजों के अभिभावकों के साथ अस्पताल में व्यवहार की निगरानी रखेंगे। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मरीजों के खाना खाते समय ऑक्सीजन वैंटस बंद किए जाएं, ताकि आक्सीजन व्यर्थ न जाएं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (एसी/यूटी) आनंद शर्मा अभियान के ओवरऑल इंचार्ज हैं। कलस्टर इंचार्ज या अधीक्षक अभियंताओं को प्रतिदिन रिपोर्ट भेजी जाएगी।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल रोहतक के अधीक्षक अभियंता एके यादव (9315609677) को सिविल अस्पताल, मान अस्पताल, होली हर्ट एवं नोबल हर्ट में अधिकारी नियुक्त किया गया है। एचएसएसआरडीसी के कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह काजला (9416764100) को सिविल अस्पताल एवं मान अस्पताल में सहायक अधिकारी, आर्य नगर पुलिस थाना सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस अधिकारी, डा. मानव मोडा एवं नगर निगम के एमई पंकज गर्ग को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार (7206375007) को होली हर्ट एवं नोबल हर्ट अस्पतालों में सहायक अधिकारी और सेक्टर-14 स्थित पुलिस पोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप को पुलिस अधिकारी, डा. सुशील जैन व नगर निगम के कार्यकारी अभियन्ता मंजीत दहिया को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत यमुना वाटर सर्विसेज रोहतक सर्कल के अधीक्षक अभियंता सुनील हुड्डा (9416125125) को कायनोस अस्पताल, एडवांटा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ऑस्कर अस्पताल एवं लाइफ केयर अस्पताल में अधिकारी नियुक्त किया गया है। सिचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय (9896024033) को कायनोस अस्पताल एवं एडवांटा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सहायक अधिकारी और आइएमटी पुलिस थाना के उपनिरीक्षक सुरेंद्र को पुलिस अधिकारी, डा. एनके मग्गू एवं नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुमित नांदल को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार काडा के कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल (9812111077) को ऑस्कर अस्पताल एवं लाइफ केयर अस्पताल में सहायक अधिकारी और पीजीआइएमएस पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक राजेश को पुलिस अधिकारी, डा. केएन गर्ग, नगर निगम के एमई जयपाल को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता राजीव गुप्ता (9416094242) को सनफ्लैग ग्लोबल, मानसरोवर अस्पताल, ऑक्सीजन अस्पताल एवं पॉजीट्रोन अस्पताल में अधिकारी नियुक्त किया गया है। वाटर सर्विसिज के कार्यकारी अभियंता राम निवास (9896410404) को सन फ्लैग ग्लोबल एवं मानसरोवर अस्पताल में सहायक अधिकारी, सिविल लाइन पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक संजय को पुलिस अधिकारी, डा. जेपी अरोड़ा, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता योगराज छिक्कारा को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। वाटर सर्विसिज मैकेनिकल डिविजन के कार्यकारी अभियनंता मनदीप गुलिया (8816016044) को ऑक्सीजन अस्पताल एवं पॉजीट्रोन अस्पताल में सहायक अधिकारी, अर्बन एस्टेट पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक जयबीर को पुलिस अधिकारी, डा. अजय गर्ग और नगर निगम के एमई वीरेंद्र को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी