अब अपने हितों के लिए नहीं रुकेगा पिछड़ा वर्ग : ग्रोवर

- पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि केंद्र की मोदी और हरियाणा सरकार ने ओबीसी समाज को अनेक सौगातें दी हैं। जागरण

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:22 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:22 AM (IST)
अब अपने हितों के लिए नहीं रुकेगा पिछड़ा वर्ग : ग्रोवर
अब अपने हितों के लिए नहीं रुकेगा पिछड़ा वर्ग : ग्रोवर

- ग्रोवर बोले, केंद्र की मोदी और हरियाणा सरकार ने ओबीसी समाज को दी अनेक सौगातें

जागरण संवाददाता, रोहतक: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज अब जाग उठा है और खुद को समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की मनोहर सरकार के साथ चल पड़ा है। पूर्व की सरकारों ने इस समाज का सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया मगर अब यह समाज ऐसा नहीं होने देगा।

पूर्व मंत्री ग्रोवर भिवानी चुंगी के समीप स्थित विश्वकर्मा पांचाल धर्मशाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए नीलम पांचाल के स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मेडिकल की उच्च शिक्षा में ओबीसी समाज के विद्यार्थियों के लिए 27 फीसद आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 10 फीसद आरक्षण का प्रावधान किया है। ग्रोवर ने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय इस समाज के हितों पर हमेशा कुठाराघात होता रहा। चुनाव के समय ही दूसरे राजनीतिक दलों को इस समाज की याद आती रही, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री ग्रोवर और नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम पांचाल का सम्मान किया गया। उन्होंने समाज के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नफे पांचाल, जगदीश पांचाल, विमला पांचाल, नरेंद्र प्रजापति, मुकेश पांचाल, विजय पांचाल, अशोक खुंडिया, राकेश पांचाल, विजय पांचाल, नरेश पांचाल, राज पांचाल, मास्टर जगबीर, कुलदीप डांगी, अशोक तनेजा, सुनील पांचाल, श्यामलाल पांचाल, सुमित दहिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी