विश्वविद्यालय को बंद कर हड़ताल पर रहें गैर शिक्षक कर्मी

जागरण संवाददाता रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल सो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:55 PM (IST)
विश्वविद्यालय को बंद कर हड़ताल पर रहें गैर शिक्षक कर्मी
विश्वविद्यालय को बंद कर हड़ताल पर रहें गैर शिक्षक कर्मी

जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मियों ने प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया और कामकाज ठप रखा।

गैर शिक्षक संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि जेडी आडिट की नकारात्मक कार्यप्रणाली को देखते हुए फिर विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। विगत बुधवार को प्रशासन से मिलकर जेडी आडिट विश्वविद्यालय में अपनी सीट पर आ बैठे और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के जायज कामों को नहीं किया। जिस पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को जैसे ही पता लगा तो तुरंत गेट मीटिग बुलाई। सोमवार को सभी कर्मचारियों ने फैसला लिया कि पूर्णतया हड़ताल रहेगी। प्रधान कटारिया ने कहा कि छात्रों को जो परेशानी हो रही है, उससे वाकिफ हैं। कर्मचारी नहीं चाहते किसी भी छात्र को उनकी वजह से परेशानी हो। मजबूरन आंदोलन की राह अपनानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि ज्वाइंट डायरेक्टर को यहां से जल्द से जल्द तबादला होना चाहिए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम डुमोलिया ने भी कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा कि सभी छात्र भी कर्मचारियों के साथ हैं। सरकार को चाहिए कि जल्दी से जल्दी कर्मचारियों की बात मानी जाए और जेडी आडिट तबादला किया जाए। छात्र एकता मंच के नेता सुमित ने भी पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपप्रधान राजेश गिरधर, महासचिव रविद्र लोहिया, सह सचिव रमेश रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष विकास अहलावत और पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत, सुमेर अहलावत, निरंजन, पूर्व महासचिव सुरेश कौशिक व नरेंद्र ने भी अपने विचार रखें।

chat bot
आपका साथी