प्रेम नगर में दूषित पानी का स्थाई समाधान नहीं, जांच करने नहीं आए अधिकारी

जागरण संवाददाता रोहतक प्रेम नगर दुर्गा कालोनी जेल रोड के लोगों की नाराजगी थमी नहीं ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 05:28 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 05:28 AM (IST)
प्रेम नगर में दूषित पानी का स्थाई समाधान नहीं, जांच करने नहीं आए अधिकारी
प्रेम नगर में दूषित पानी का स्थाई समाधान नहीं, जांच करने नहीं आए अधिकारी

जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रेम नगर, दुर्गा कालोनी, जेल रोड के लोगों की नाराजगी थमी नहीं है। लोगों का दावा है कि शनिवार को दूषित पानी की आपूर्ति नहीं हुई। अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसलिए लोगों की नाराजगी बढ़ गई है। दावा किया गया है कि पिछले दो-तीन साल से एक-दो दिन साफ पानी की आपूर्ति होती है, जबकि आठ-दस दिन दूषित पानी की आपूर्ति होती है। स्थाई समाधान कराने की मांग को लेकर स्थानीय दो साल से संघर्ष कर रहे हैं। दूसरी ओर, अभी भी पानी की कटौती शहरी क्षेत्र में है।

प्रेम नगर में शुक्रवार को दूषित पानी की आपूर्ति होने पर स्थानीय निवासी एवं व्यापारी नेता वीरेंद्र राठी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया था। स्थानीय लोगों की मांग थी कि यहां 35-40 साल पुरानी सीवरेज लाइन है। जोकि सात-आठ इंच की है। यह लाइन भी जर्जर हो चुकी है। जब भी सीवरेज ओवरफ्लो होता है तब-तब दूषित पानी की आपूर्ति घरों में होती है। जर्जर सीवरेज लाइन लीकेज है। इसलिए संबंधित सीवरेज लाइन 30-35 इंच चौड़ाई की बिछाने की मांग की है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र ढुल, धर्मबीर हुड्डा, देव शर्मा, अनिल कुमार, सुरेंद्र, पवन कुमार, दीपक राणा, राजेंद्र मोर, बलकार सिंह आदि ने स्थाई समाधान की मांग की है। अभी भी 20 फरवरी से पहले नहीं मिल सकती राहत

शहर में पानी की कटौती है। फिलहाल सुबह के वक्त समूचे शहर में पानी की आपूर्ति हो रही है। पिछले दो दिनों से एक घंटे के बजाय कहीं 15 तो कहीं 20 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो रही है। भालौठ नहर से मार्च के पहले सप्ताह में पानी की आपूर्ति होगी। जबकि जेएलए नहर में 15 फरवरी के बजाय 17 फरवरी को पानी की आपूर्ति होगी। हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि 18 फरवरी तक जलघरों के टैंकों में पानी पहुंचना शुरू होता। जबकि स्थाई तौर पानी की आपूर्ति 19-20 तक ही हो सकेगी। इसलिए शहरी जनता को जेएलएन नहर से दोनों वक्त पानी के लिए अभी भी आठ-नौ दिन और इंतजार करना होगा। गर्मियों में और दिक्कत बढ़ेगी। दूषित पानी की आपूर्ति से पेट संबंधित रोगों में बढ़ोतरी

शहरी क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति से पेट से संबंधित रोगों में बढ़ोतरी हो गई है। लक्ष्मी नगर के विनय कहते हैं कि कई लोगों के पेट में दर्द है। प्रेम नगर निवासी वीरेंद्र राठी कहते हैं कि कालोनी में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों के पेट में दर्द, उल्टी, दस्त की समस्याएं सामने आ रही हैं। वहीं, सेक्टर-2-3 निवासी एसएस सांगवान कहते हैं कि दूषित पानी की आपूर्ति के चलते लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सेक्टर-1 के हाउसिग बोर्ड में भी दिक्कत है। पुरानी अनाज मंडी में एक सप्ताह से दूषित पानी की आपूर्ति

पुरानी अनाज मंडी के आढ़ती हंसराज बंसल कहते हैं कि पुरानी अनाज मंडी में किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां आने वाले लोगों व रिहायशी क्षेत्र में रहने वालों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, पुरानी अनाज मंडी में एक सप्ताह से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आढ़तियों व स्थानीय लोगों ने पूरे मामले में तत्काल ही स्थाई तौर से समस्या के समाधान की मांग की है। वर्जन

दुर्गा कालोनी-प्रेम नगर में कुछ क्षेत्र में सीवरेज की लाइन 35-40 साल पुरानी है। यह लाइन जर्जर हो चुकी है और सीवरेज लाइन की चौड़ाई महज सात-आठ इंच है। जब लाइन बिछाई गई थी तब आबादी बेहद कम थी, अब लाइन पर अधिक दबाव होता है। इसलिए सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या है। यहां नई लाइन बिछाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।

अजय कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग सीवरेज शाखा

--

शुक्रवार को आधे प्रेम नगर में सीवरेज ओवरफ्लो थे, जबकि आधी कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो और दूषित पानी की आपूर्ति भी हो रही है। अधिकारियों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौके पर आश्वासन के बाद अधिकारी पहुंचे नहीं।

वीरेंद्र राठी, स्थानीय निवासी, प्रेम नगर

chat bot
आपका साथी