संतनगर में मजदूरों की आपसी कहासुनी में ट्रैक्टर चालक की हत्या

पराली की गांठे बनाने के लिए पंजाब से अपने साथियों के साथ आया हुआ था लखबीर सिंह संवाद सूत्र रानियां क्षेत्र के गांव संतनगर में बीती रात एक ट्रैक्टर चालक लखबीर सिंह की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के भाई गुरजीत सिंह की शिकायत पर रानियां पुलिस ने लेबर ठेकेदार शंकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई है जो आरोपित के छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि आरोपित युवक दूसरे मजदूर गुरमेज सिंह की हत्या करने आया था परंतु उसने लखबीर सिंह के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:19 AM (IST)
संतनगर में मजदूरों की आपसी कहासुनी में ट्रैक्टर चालक की हत्या
संतनगर में मजदूरों की आपसी कहासुनी में ट्रैक्टर चालक की हत्या

संवाद सूत्र, रानियां : क्षेत्र के गांव संतनगर में बीती रात एक ट्रैक्टर चालक लखबीर सिंह की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के भाई गुरजीत सिंह की शिकायत पर रानियां पुलिस ने लेबर ठेकेदार शंकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई है, जो आरोपित के छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि आरोपित युवक दूसरे मजदूर गुरमेज सिंह की हत्या करने आया था परंतु उसने लखबीर सिंह के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी मुताबिक गांव संतनगर में मालख सिंह के खेत में पराली की गांठे बनाने के लिए पंजाब से मजदूर आए हुए थे। उक्त मजदूर खेत में बने कमरे में ही रह रहे थे। बताया जाता है कि पड़ोस के अन्य खेत में रहने वाले बिहार मूल के मजदूरों से इन मजदूरों की आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद रात्रि में कमरे के बाहर सो रहे 20 वर्षीय लखबीर सिंह निवासी थिराज थाना लंबी पंजाब की सोते समय सिर पर नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतक ट्रैक्टर चालक था तथा गांठे बनाने वाले मजदूरों का हिसाब किताब भी रखता था। हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी ऐलनाबाद जगदीश काजला, रानियां थाना प्रभारी साधुराम, सीआइए व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। हत्या के बाद बिहार से आए सभी मजदूर खेत से गायब मिले।

पराली बनाने के लिए पंजाब से आए मजदूर खेत में बने कमरे में सो रहे थे जबकि लखबीर सिंह बाहर सो रहा था। सुबह खेत मालिक ने लखबीर सिंह को फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की, जिसके बाद उसने दूसरे मजदूर को फोन किया। जब मजदूरों ने लखबीर सिंह को संभाला तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने खेत मालिक को सूचना दी।

मृतक के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि लखबीर सिंह व अन्य मजदूर पराली की गांठे बनाकर ठेकेदार को सप्लाई करते थे। बुधवार रात को दूसरे खेत में रह रहे मजदूरों से कहासुनी हुई। इसी रंजिश के चलते शंकर नामक मजदूर ने लखबीर सिंह की हत्या कर दी और फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक लखबीर सिंह गलती से मारा गया। आरोपित शंकर अन्य मजदूर गुरमेज सिंह निवासी दोदा, मुक्तसर पंजाब को मारने के लिए आया था। गुरमेज सिंह अक्सर कमरे के बाहर सोता था। बुधवार रात को वह कमरे में सो गया जबकि लखबीर सिंह कमरे से बाहर सो गया। रात में शंकर लाल ने गुरमेज सिंह समझ कर उसकी हत्या कर दी।

chat bot
आपका साथी