नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

जागरण संवाददाता रोहतक हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेतृत्व में नगर निगम के कर्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:01 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:01 AM (IST)
नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

जागरण संवाददाता, रोहतक

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेतृत्व में नगर निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए रोष मार्च निकाला। यह भी चेतावनी दी है कि सरकार जल्द ही मांगे पूरी नहीं करेगी तो मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने तक का फैसला लिया जा सकता है। पूरे प्रकरण में सरकार को कोसा। नगर निगम स्तर पर भी कुछ मांगे लंबित होने का आरोप लगाया।

कर्मचारी संघ की नगर निगम इकाई के प्रधान संजय बिड़लान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक से लघु सचिवालय के निकट होते हुए नगर निगम कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान नगर निगम के एक्सईएन हेडक्वार्टर मंजीत दहिया को मांग-पत्र से संबंधित ज्ञापन सौंपा। महासचिव श्रवण बोहत ने बताया कि हमारी प्रमुख 18 मांग है। सरकार मांग पूरी नहीं करेगी तो सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर जाएंगे। यह भी आरोप लगाए हैं कि आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। ठेकेदारी प्रथा के चलते कई कर्मचारी किसी न किसी बहाने निकाल दिए जाते हैं। कोविड में जिन कर्मचारियों की मौत हुई उनके स्वजनों को आर्थिक मदद और नौकरी का फैसला प्रशासन ले।

chat bot
आपका साथी