पांच साल पहले किए मर्डर में नहीं पकड़ा गया, इसलिए दूसरा कत्ल करने में नहीं लगा डर

जागरण संवाददाता रोहतक सेक्टर-2 स्थित निजी पब्लिक स्कूल में महिला की हत्या के आरोपित प्रे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:20 AM (IST)
पांच साल पहले किए मर्डर में नहीं पकड़ा गया, इसलिए दूसरा कत्ल करने में नहीं लगा डर
पांच साल पहले किए मर्डर में नहीं पकड़ा गया, इसलिए दूसरा कत्ल करने में नहीं लगा डर

जागरण संवाददाता, रोहतक : सेक्टर-2 स्थित निजी पब्लिक स्कूल में महिला की हत्या के आरोपित प्रेमी ने पांच साल पहले भी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक हत्याकांड को अंजाम दिया था, जिसके बाद से ही हरियाणा में आकर रहा रहा था। उस हत्याकांड में पुलिस के हाथ नहीं लगने के कारण उसका हौसला बढ़ा और फिर योजनाबद्ध तरीके से महिला की हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपित को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिससे पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ है।

मूलरूप से असम की रहने वाली रूकमणी रामगोपाल कालोनी में रहती थी, जो मेड का काम करती थी। वह एक सप्ताह से सेक्टर-2 स्थित निजी स्कूल में रह रही थी। उसके साथ में बहादुरगढ़ का रहने वाला मुकेश भी रहता था। जो खुद को उसका पति बताता था। वह मूलरूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। शनिवार सुबह रूकमणी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था। जिसके सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को बहादुरगढ़ से पकड़ लिया था। जिसने खुलासा किया था कि रूकमणी की कई शादी हो रखी थी। वह एक साल से उसके संपर्क में था। अब रूकमणी उससे शादी के लिए दबाव दे रही थी। जबकि वह छुटकारा पाना चाहता था। इसलिए उसकी हत्या कर दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित ने करीब पांच साल पहले छतरपुर जिले के भगवा थाना क्षेत्र में एक हत्या की थी। उस मामले में वह तभी से फरार चल रहा था। उस मामले में वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया, इस वजह से भी उसे महिला की हत्या करने में कोई डर नहीं लगा। अपनों के इंतजार में पोस्टमार्टम हाउस पर रखा रूकमणी का शव

पुलिस की मानें तो रूकमणी ने पांच शादी कर रखी थी, जो अधिक दिनों तक नहीं चल सकी। रूकमणी की हत्या के बाद सेक्टर-1 की रहने वाली नसीब कौर ने शिकायत देकर मामला तो दर्ज करा दिया था। लेकिन अब उसका शव पोस्टमार्टम हाउस पर अपनों के इंतजार में रखा हुआ है। पुलिस अभी तक भी यह पता नहीं लगा सकी कि आखिर वह असम में कहां की रहने वाली है। साथ ही यह भी चर्चा है कि वह गुजरात की रहने वाली भी हो सकती है। ऐसे हत्थे चढ़ा था आरोपित

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि महिला ने रामगोपाल कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति भी करीब चार माह पहले शादी की थी। इससे भी आरोपित खफा था। उसी ने रूकमणी की शादी तुड़वा दी थी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने रूकमणी के पति से संपर्क किया, जिसने बताया कि रूकमणी का उससे मतलब नहीं है वह मुकेश के संपर्क में थी। इसके बाद पुलिस टीम रात में ही बहादुरगढ़ में उसके घर पहुंच गई थी। जैसे ही आरोपित अपने कमरे पर पहुंचा तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी