पत्नी के साथ सेल्समैन को देख पति ने खोया आपा, उठा दिया एेसा खौफनाक कदम

साथ काम करने वाली महिला को उसके घर छोडऩे गए सेल्समैन की महिला के पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

By Edited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 04:00 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 05:37 PM (IST)
पत्नी के साथ सेल्समैन को देख पति ने खोया आपा, उठा दिया एेसा खौफनाक कदम
पत्नी के साथ सेल्समैन को देख पति ने खोया आपा, उठा दिया एेसा खौफनाक कदम

जेएनएन, रोहतक। साथ काम करने वाली महिला को उसके घर छोडऩे गए सेल्समैन की महिला के पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। खून से लथपथ हालत में सेल्समैन सलारा मुहल्ला पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन गेट पर ही गिर पड़ा। पीजीआइ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। आरोपित फरार है, जबकि उसकी पत्नी का कोई पता नहीं चल रहा है।

काठमंडी निवासी 30 वर्षीय मनीष पुत्र श्यामलाल शौरी मार्केट में कपड़ों की दुकान पर सेल्समैन था। रविवार को छुट्टी थी। दोपहर के समय परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया। देर रात उसकी हत्या की खबर आई। शाम करीब साढ़े सात बजे वह खून से लथपथ हालत में सलारा मुहल्ला पुलिस चौकी पहुंचा और गेट पर गिर पड़ा। उसकी छाती पर चाकू से वार किए गए थे। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पीजीआइ ले जाते समय मनीष ने बताया कि डेयरी मुहल्ले के दारा ने उस पर चाकू से हमला किया है। इतना बताने के बाद वह बेहोश हो गया था।

पुलिस के मुताबिक मनीष के साथ डेयरी मुहल्ले की एक महिला भी काम करती थी। वह देर शाम उसे छोडऩे घर गया था। तभी पति ने दोनों को एक साथ देख लिया। पहले उसने मनीष के साथ घर के अंदर ही कहासुनी की। इसके बाद मकान के सामने गली में चाकू से हमला बोल दिया। मनीष भागता हुआ पुलिस चौकी पहुंचा था। पुलिस आरोपित के साथ महिला की भी तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि उसकी जान को खतरा हो सकता है।

दस साल पहले हो चुकी पिता की मौत

मनीष के पिता की दस साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई संदीप हिसार में कपड़ों की दुकान पर काम करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। मनीष अपनी मां राधा के साथ काठमंडी में रहता था। परिजन उसकी शादी की तैयारियों में भी लगे हुए थे।

थाना प्रभारी श्रीभगवान का कहना है कि आरोपित दारा के खिलाफ मामले दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उसकी पत्नी की भी तलाश कर रहे हैं। अभी तक दोनों का कोई अता-पता नहीं है। मनीष और महिला के बीच संबंध थे या नहीं, यह जांच के बाद पता चलेगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी