मोदी ने धारा 370 हटाकर डा. मुखर्जी का सपना पूरा किया : ग्रोवर

जम्मू और कश्मीर के लिए लड़ाई लड़ने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवाद विचारक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर सहित दूसरे नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:45 AM (IST)
मोदी ने धारा 370 हटाकर डा. मुखर्जी का सपना पूरा किया : ग्रोवर
मोदी ने धारा 370 हटाकर डा. मुखर्जी का सपना पूरा किया : ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक :

जम्मू और कश्मीर के लिए लड़ाई लड़ने वाले, भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवाद विचारक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर सहित दूसरे नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि डा. मुखर्जी ने अपनी कुशाग्र बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए मात्र 33 वर्ष की अल्पायु में ही कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभालने की जिम्मेदारी उठा ली थी। अपनी सूझबूझ और देश के ताजा हालातों को ध्यान में रखकर उन्होंने कई कार्य किए, जिसकी वजह से उनकी देश में काफी अच्छी पहचान बन गई थी। उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। इसी समय उन्होंने कश्मीर का दौरा किया और वहां से धारा 370 हटाने की मांग की। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा था, अलग संविधान था। वहां का मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कहलाता था, लेकिन डा. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जोरदार नारा दिया था एक देश में दो निशान, एक देश में दो प्रधान, एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगें'। ग्रोवर ने कहा कि अगस्त 1952 में जम्मू की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊंगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपना जीवन बलिदान कर दूंगा'। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को साकार करते हुए धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया। आज जम्मू और कश्मीर में शांति फैली है, वही आज जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर आगे चल पड़ा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा के कार्यकर्ता ही जनता की सेवा में समर्पित है। प्रदेश सह मीडिया प्रमुख शमशेर खरक ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सतीश आहूजा, राजेश भालोठ, जय किशन जांगड़ा, सुरेश किराड़, सतीश ठेकेदार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष कुसुम राणा, राजरानी शर्मा, चेतना अरोड़ा एडवोकेट, रानी किराड, मीना अटकान ,सुमित्रा पूर्वांचल, कुलविदर सिक्का मदन हरजाई सरोज हुड्डा, सुनीता सेन, बिना सिक्का व कविता मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी