टोक्यो में भरे मेडलों से झोली, हर किसी ने वाल पर हस्ताक्षर करके दी दुआ

जागरण संवाददाता रोहतक टोक्यो ओलिपिक में खिलाड़ियों की जीत की कामना के लिए हर कोई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:47 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:47 AM (IST)
टोक्यो में भरे मेडलों से झोली, हर किसी ने वाल पर हस्ताक्षर करके दी दुआ
टोक्यो में भरे मेडलों से झोली, हर किसी ने वाल पर हस्ताक्षर करके दी दुआ

जागरण संवाददाता, रोहतक : टोक्यो ओलिपिक में खिलाड़ियों की जीत की कामना के लिए हर कोई सामने आ रहा है। दैनिक जागरण के अभियान देश को जिताएगा हरियाणा मुहिम के दिल्ली रोड स्थित मैना टूरिस्ट पैलेस की दीवार पर शुभकामना वाल तैयार कराई गई। नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल और आयुक्त प्रदीप गोदारा ने वाल पर हस्ताक्षर करके खिलाड़ियों की जीत की कामना की। यह भी कहा कि टोक्यो में हमारे खिलाड़ी नए इतिहास रचें और अधिक से अधिक मेडल हमारी झोली में आएं।

दैनिक जागरण के अभियान से नगर निगम भी जुड़ गया है। एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन इस अभियान के सहयोगी हैं। निगम के मेयर गोयल ने वाल पर हस्ताक्षर करके हर किसी को जागरण की मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। यह भी कहा कि खिलाड़ियों और उनके स्वजनों का हौसला बढ़ाने के लिए यह बेहतर मुहिम हैं। यह भी कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हरियाणा से सबसे अधिक खिलाड़ी ओलिपिक में शिरकत कर रहे हैं। वहीं, निगम के आयुक्त प्रदीप गोदारा ने जागरण की मुहिम को सराहते हुए कहा कि इस वाल पर कोई भी व्यक्ति अपनी शुभकामना व्यक्त कर सकता है। जागरण के अभियान लेकर कहा कि हमारी सभी खिलाड़ियों के साथ शुभकामनाएं हैं कि वह जीतें और देश व हरियाणा के लिए मेडल लेकर आएं। इस दौरान मेडिकल आफिसर डा. उदयभान शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह, एएसआइ कृष्ण, एएसआइ प्रदीप कुमार, विपिन, एएसआई संदीप राठी, परमजीत एएसआई, रजत चौधरी, सचिन, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

-------------------

इस तरह के अभियान युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। जब कोई खिलाड़ी मेडल जीतकर आते हैं तो उन्हें देखकर कई युवा प्रेरित होते हैं।

मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम

--

हम सभी को फक्र है कि सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल हरियाणा से गया है। मेडल जीतेंगे तो हमारे वह गौरव के पल होंगे। जागरण की पहल से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा।

प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम

chat bot
आपका साथी