बरोदा के प्रतिनिधि मंडल से मिले सीएम मनोहर लाल

बरोदा चुनाव में आक्रामक रणनीति के साथ मुख्यमंत्री मनोहरलाल मैदान में उतरे हैं। मतदाताओं की नब्ज भांपने के बाद बरोदा क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:15 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:15 AM (IST)
बरोदा के प्रतिनिधि मंडल से मिले सीएम मनोहर लाल
बरोदा के प्रतिनिधि मंडल से मिले सीएम मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, रोहतक : बरोदा चुनाव में आक्रामक रणनीति के साथ मुख्यमंत्री मनोहरलाल मैदान में उतरे हैं। मतदाताओं की नब्ज भांपने के बाद बरोदा क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत की। बरोदा विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति के एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार और पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जवराता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि बरोदा विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के जितने भी मतदान केंद्र है, उन सभी पर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाकर भेजेंगे।

प्रतिनिधि मंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी मिलने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि अब कांग्रेस को खत्म कर दिया जाए। नए-नए दलों को राजनीति करने के अवसर दिए जाएं ताकि कांग्रेस के तत्कालीन नेताओं ने महात्मा गांधी की बात नहीं मानी। कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया जिसके चलते इनमें स्वार्थ आ गया। कांग्रेस पार्टी ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र व समाज सर्वोपरि है। लेकिन कांग्रेस में व्यक्तिवाद व वंशवाद है। कांग्रेस के नेता स्वयं को प्राथमिकता देते हैं और देश व समाज को पीछे रखते हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करना और गरीब व समाज के कमजोर वर्ग का उत्थान करना भाजपा की विचारधारा है। भाजपा की सरकार सामाजिक समरसता के लिए कार्य कर रही है और चाहती है कि किस प्रकार से एक अच्छा समाज खड़ा हो। समाज में कोई ऊंच-नीच में हो और सभी को बराबरी का दर्जा मिले। बाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पीजीआइ रोहतक पहुंचकर बनियानी निवासी एवं उपचाराधीन अपने चाचा किशोरीलाल खट्टर का कुशलक्षेम भी जाना।

इस अवसर पर पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, अंबेडकर सभा जिला सोनीपत के प्रधान सत्यवान भाटिया, प्रीतम खोखर, यशपाल, जगदीश, राममेहर मान, सूरजभान, सुरेश व हरिपाल आदि अनुसूचित जाति के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी