मडूटा चुनाव : प्रधान व सचिव के लिए आमने-सामने का मुकाबला

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (मडूटा)के चुनाव में अब प्रधान और सचिव पद के लिए ही चुनाव होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:00 AM (IST)
मडूटा चुनाव : प्रधान व सचिव के लिए आमने-सामने का मुकाबला
मडूटा चुनाव : प्रधान व सचिव के लिए आमने-सामने का मुकाबला

जागरण संवाददाता, रोहतक :

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (मडूटा)के चुनाव में अब प्रधान और सचिव पद के लिए ही चुनाव होगा। कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति सदस्य के प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया है। कोषाध्यक्ष और कार्यकारी समिति सदस्यों का चयन निर्विरोध होने के बाद अब प्रधान और सचिव पद के लिए आमने-सामने का मुकाबला रह गया। चुनाव 28 जनवरी को होगा। मडूटा चुनाव में 359 सदस्य हैं, जो मतदान करेंगे।

मडूटा चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी लोक प्रशासन विभाग से डा. जगबीर नरवाल ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। कोषाध्यक्ष पद पर डा. विनित मित्तल निर्विरोध चुने गए। इसी तरह कार्यकारी समिति के सदस्य डा. कर्मवीर श्योकंद और डा. राजेश कुमार ने भी अपना नाप वापस ले लिया है। जिसके कारण कार्यकारी समिति के आठ सदस्यों का चयन भी निर्विरोध हो गया। प्रधान पद के लिए लगातार पांचवीं बार मैदान में उतरे डा. विकास सिवाच और विधि विभाग से पूर्व प्रधान डा. सुरेंद्र दहिया के बीच मुकाबला होगा। डा. विकास सिवाच लगातार चार बार से प्रधान पद पर कब्जा जमाए हुए हैं। डा. सुरेंद्र दहिया भी प्रधान रह चुके हैं। लेकिन 2018-19 में वे प्रधान पद का चुनाव हार गए थे। इसी तरह सचिव पद के लिए सचिव के पद पर डा. सुधीर कुमार कटारिया तथा डा. गोपाल सिंह उम्मीदवार हैं। निर्वाचन अधिकारी प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि मडूटा चुनाव में प्रधान और सचिव पद के लिए ही चुनाव होगा। दोनों पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए डा. विनित मित्तल तथा कार्यकारी समिति सदस्य के लिए डा. ईश्वर मित्तल, अरुण कुमार हुड्डा, डा. गोल्डी पुरी, डा. हरकेश सहरावत, डा. सुरेन्द्र कुमार, डा. आशा शर्मा, डा. सुप्रिति तथा डा. जगबीर नरवाल निर्विरोध चुने गए हैं।

chat bot
आपका साथी