19 व 20 दिसंबर को होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स ट्रायल

जागरण संवाददाता रोहतक खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से पांच से 14 फरवरी 2022 तक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:55 PM (IST)
19 व 20 दिसंबर को होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स ट्रायल
19 व 20 दिसंबर को होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स ट्रायल

जागरण संवाददाता, रोहतक : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से पांच से 14 फरवरी 2022 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन हरियाणा में करवाया जाएगा। इसके तहत अंडर-18 वर्ष आयु वर्ग लड़के व लड़कियों के 25 खेलों का आयोजन होगा। खेलों इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की ओर से टीम इवेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन 19 व 20 दिसंबर को निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा।

कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर को लड़कियों की ट्रायल विभिन्न स्थानों पर ली जायेगी। कब्बडी खेल के लिए लड़कियों की ट्रायल रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर, खो-खो व हैंडबाल की लड़कियों की ट्रायल हिसार स्थित महाबीर स्टेडियम, वालीबाल व फुटबाल के लिए लड़कियों की ट्रायल करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम, हाकी के लिए लड़कियों की ट्रायल कुरुक्षेत्र के शाहबाद स्थित मार्केंडश्वर हाकी स्टेडियम तथा बास्केट बाल के लिए लड़कियों की ट्रायल कैथल के सेक्टर 21 स्थित स्टेडियम में ली जाएगी।

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर को लड़कों की ट्रायल विभिन्न स्थानों पर ली जाएगी। कब्बडी खेल के लिए लड़कों की ट्रायल रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर, खो-खो व हैंडबाल की लड़कों की ट्रायल हिसार स्थित महाबीर स्टेडियम, वालीबाल व फुटबाल के लिए लड़कों की ट्रायल करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम, हाकी के लिए लड़कों की ट्रायल कुरुक्षेत्र के शाहबाद स्थित मार्केंडश्वर हाकी स्टेडियम तथा बास्केट बाल के लिए लड़कों की ट्रायल कैथल के सेक्टर 21 स्थित स्टेडियम में ली जाएगी। खेलों की चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट, 10वीं की मार्कशीट या 2016 से पहले बना जन्म प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि व स्थल पर सुबह आठ बजे पहुंचे।

chat bot
आपका साथी