सरकार लोकतंत्र का गला घोटने में लगी : कांता आलडि़या

मिशन एकता समिति कीप्रदेशाध्यक्ष कांता अलाड़िया सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घर पर ही घेरे रखा और शुक्रवार को सीएम के वापस जाने पर पुलिस लौटी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 09:15 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 09:15 AM (IST)
सरकार लोकतंत्र का गला घोटने में लगी : कांता आलडि़या
सरकार लोकतंत्र का गला घोटने में लगी : कांता आलडि़या

जागरण संवाददाता, रोहतक : पुलिस कार्यप्रणाली से क्षुब्ध मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए जा रहे मिशन एकता समिति कीप्रदेशाध्यक्ष कांता अलाड़िया सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घर पर ही घेरे रखा और शुक्रवार को सीएम के वापस जाने पर पुलिस लौटी।

कांता आलड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है और लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सबको अपनी बात रखने व विरोध जताने का अधिकार है, लेकिन सरकार लोगों की आवाज को दबाने में लगी है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल मिशन एकता समिति की प्रदेशाध्यक्ष ने दो दिन पहले ही आइजी से मिलकर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और आइजी के सामने कई केस रखे थे।

कांता का कहना है कि पुलिस पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं कर रही है, इस बारे में कई बार पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस कार्यप्रणाली से परेशान होकर ही समिति ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया था। लेकिन पुलिस ने उसे घर से बाहर ही नहीं निकलने दिया। शुक्रवार को सीएम के कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही पुलिस घर के बाहर से हटी।

chat bot
आपका साथी