विज्ञान प्रदर्शनी में वनस्पति विज्ञान से कमल व सोनिया रहे प्रथम

जागरण संवाददाता रोहतक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:55 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में वनस्पति विज्ञान से कमल व सोनिया रहे प्रथम
विज्ञान प्रदर्शनी में वनस्पति विज्ञान से कमल व सोनिया रहे प्रथम

जागरण संवाददाता, रोहतक : पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कालेज स्तरीय प्रदर्शनी में जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल और कंप्यूटर साइंस विषयों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के मानकों के अनुसार माडल प्रस्तुत किए गए। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रसायन विभाग की अध्यक्ष डा. सपना गर्ग बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया व इस तरह की गतिविधियों में नियमित शामिल होने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मेजर दिनेश सहारन ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों का विज्ञानिक ²ष्टिकोण बेहतर होता है। विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह रहे परिणाम

वनस्पति विज्ञान :

- प्रथम : कमल व सोनिया

- द्वितीय : इकनेश व पुष्कर

---

रसायन विज्ञान :

- प्रथम : इशिका व विनी

- द्वितीय : नितीश व मीनाक्षी

--- भौतिकी विज्ञान :

- प्रथम : विशाल वे मूवी

- द्वितीय : सनी व मोनिक

---

भूगोल :

- प्रथम : अश्वनी व साहिल

- द्वितीय : प्रीति व रवीना

---

कंप्यूटर साइंस :

- प्रथम : सौरभ व गौरव

- द्वितीय : मनजीत व जतिन।

chat bot
आपका साथी