सेना में भर्ती होना गर्व और देशभक्ति का प्रतीक : पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नेहरा

पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नेहरा ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना गर्व का प्रतीक है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:57 AM (IST)
सेना में भर्ती होना गर्व और देशभक्ति का प्रतीक : पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नेहरा
सेना में भर्ती होना गर्व और देशभक्ति का प्रतीक : पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नेहरा

जागरण संवाददाता, रोहतक : पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नेहरा ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में सेना में भर्ती होकर देशसेवा करें। मंगलवार को पूर्व मंत्री नेहरा खाप ट्रस्ट की तरफ से जाट भवन में एंट्री इन डिफेंस कोर्स विषय पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि देशसेवा और बेहतर जीवन यापन के लिए युवाओं को सेना में भर्ती होना चाहिए। जब युवाओं के अंदर देशसेवा का जज्बा होगा तभी वह भर्ती हो सकते हैं। एक्सपर्ट के तौर पर पहुंचे कर्नल ओपी नेहरा ने बताया कि सशस्त्र सेनाओं में जवान और अफसर के तौर पर भर्ती होने की प्रक्रिया क्या है। उन्होंने सेना से होने वाले फायदों की भी जानकारी दी। कर्नल ओपी नेहरा ने बताया कि सेना में डाक्टरी और नर्सिंग लाइन से एंट्री कैसे ली जा सकती है। उन्होंने एनसीसी के फायदों के बारे में भी जानकारी दी। ट्रस्ट के मैनेजिग ट्रस्टी अमित नेहरा ने बताया कि नेहरा खाप ट्रस्ट भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कर्नल डीवी नेहरा ने भी युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। ट्रस्ट के सहसचिव बलवीर सिंह नेहरा ने कहा कि सेना में भर्ती होने से देशसेवा तो होती ही है, परिवार में शिक्षा और खुशहाली भी आती है। कार्यक्रम के कार्डिनेटर पवन नेहरा ने कहा कि ट्रस्ट सभी समाजों को साथ लेकर चल रहा है। इस मौके पर अधिवक्ता सतबीर नेहरा, धर्मबीर नेहरा, रामफूल, सुलोचना नेहरा, मोहित, जगमाल, शिवकरण, सुल्तान सिंह, राजमल, रामनिवास, जसबीर मलिक, धर्मपाल धनखड़, असलम गहलोत, राजबाला चहल, सुरेंद्र, सुरेश बैंसला, सिम्पी, दर्शन नेहरा और जयकरण दहिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी