जयभगवान बने हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य प्रधान

जागरण संवाददाता रोहतक हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन का राज्य प्रतिनिधि स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:14 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:14 AM (IST)
जयभगवान बने हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य प्रधान
जयभगवान बने हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य प्रधान

जागरण संवाददाता, रोहतक :

हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन का राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन वीरवार को रोहतक में हुआ। गोहाना रोड स्थित शिव पंजाबी धर्मशाला में हुए सम्मेलन में जयभगवान कादियान लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से राज्य प्रधान चुने गए। उनका चुनाव तीन वर्ष के लिए किया गया है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने अपनी शुभकामनाएं दी और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते कार्यकर्ताओं से एकता मजबूत करने व संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया। सम्मेलन में पूरे प्रदेश से पहुंचे डिपो प्रधानों व सचिवों ने भी अपनी बात रखी व सुझाव भी दिए। सम्मेलन में एसोसिएशन के राज्य कोषाध्यक्ष अनिल कुमार चौहान ने पिछले तीन वर्षों की वित्त रिर्पोट प्रस्तुत की। दोनों रिर्पोट को हाऊस ने सर्वसम्मति से पास किया। इसके बाद एसोसिएशन के प्रधान जयभगवान कादियान ने पहले सत्र की समाप्ति के बाद चुनाव सत्र की शुरूआत करते हुए पुरानी कमेटी को भंग किया।

सम्मेलन के दूसरे सत्र में सर्वसम्मति से राज्य कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें लगातार दूसरी बार जयभगवान कादियान को राज्य प्रधान चुना गया है। इसके अलावा पंचकुला के रतन जांगड़ा को राज्य चेयरमैन, जींद के श्रीभगवान लाठर को वरिष्ठ उपप्रधान, फरीदाबाद के विरेंद्र लोहिया को राज्य महासचिव, कुरूक्षेत्र के रविद्र राणा को उप महासचिव, अशोक कुंडू को उप्रपधान, अशोक व बिजेंद्र जांगड़ा को उपप्रधान, पंचकुला के शौकत अली को कोषाध्यक्ष, कैथल से रामचरण शर्मा को मुख्य संगठन सचिव, यमुनानगर से अशोक पुजारा व रेवाड़ी से चिराग यादव को संगठन सचिव, नूंह से मुकेश सोनी को आडिटर, करनाल से राजेश शर्मा को सचिव, पानीपत से विजय को प्रवक्ता, सिरसा से बुधदेव को सचिव, बिजेंद्र जांगड़ा को सहसचिव चुना गया। अंत में नवनियुक्त राज्य प्रधान जयभगवान कादियान ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जाएगा और कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने के लिए सभी के सहयोग से पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी कार्यकर्ता मुख्य मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। सम्मेलन में ये रहे मौजूद :

इस सम्मेलन में मुख्य रूप से आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान विनोद शर्मा, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक के राज्य महासचिव दिनेश हुड्डा, यूनियन के पूर्व राज्य महासचिव रमेश सैनी, महेंद्र प्रताप गुलिया, देवेंद्र खुंगा, प्रवीन चेटवाल, सुनीता कालीरमण, शर्मिला हुड्डा, भरत सिंह खटाना, तारीफ सिंह, रणधीर सिंह कटारिया, राजेंद्र सिंह चौहान, राज सिंह गिल, इंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, पालेराम शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी