नकली उत्पाद की शिकायत पर जांच, कृषि उत्पाद के लिए गए नमूने

जागरण संवाददाता रोहतक सांपला में स्थित एक फैक्ट्री में अन्य मल्टी नेशनल कंपनी के उत्पाद क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:56 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:56 AM (IST)
नकली उत्पाद की शिकायत पर जांच, कृषि उत्पाद के लिए गए नमूने
नकली उत्पाद की शिकायत पर जांच, कृषि उत्पाद के लिए गए नमूने

जागरण संवाददाता, रोहतक : सांपला में स्थित एक फैक्ट्री में अन्य मल्टी नेशनल कंपनी के उत्पाद की नकल का उत्पाद बनाने की सूचना पर टीम जांच के लिए पहुंची। जांच के लिए पहुंची टीम ने त्पाद की गुणवत्ता की जांच के लिए मौके पर दो नमूने लिए गए। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर इनसैक्टीसाइड अधिनियम 1968 के तहत आगामी कार्यवाही की जाएगी।

डीसी कैप्टन मनोज कुमार के अनुसार कृषि विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सांपला में स्थित एक फैक्ट्री में मल्टी नेशनल कम्पनी एफएमसी के उत्पाद मार्शल की नकल का उत्पाद बनाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर विभाग द्वारा टीम का गठन किया गया। इस टीम द्वारा सम्बंधित फैक्ट्री पर अचानक छापा मारकर जांच की गई। टीम को मौके पर मार्शल नामक उत्पाद का काफी स्टाक मिला। टीम द्वारा जांच करने पर पाया कि फैक्ट्री में बनाए जा रहे मार्शल नामक उत्पाद में टेक्रिकल प्रयोग किया गया था तथा एफएमसी द्वारा निर्मित मार्शल में अलग टेक्रिकल प्रयोग किया गया था। इस बारे में फैक्ट्री में मौजूद स्टाफ से उत्पाद से सम्बंधित दस्तावेज मांगे गए, जिस पर स्टाफ ने वैध लाईसेंस उपलब्ध करवाया। टीम द्वारा उत्पाद की जांच के लिए दो सैंपल लिए गए। सैंपल रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कृषि उप निदेशक डा. इंद्र सिंह ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर गुण नियंत्रण निरीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी बलवंत सिंह तथा उप मंडल कृषि अधिकारी यशपाल शामिल थे। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों को गुणवत्ता परक उत्पाद उपलब्ध करवाने के लिए ²ढ़ संकल्प है।

chat bot
आपका साथी