महम में मजदूर निर्माण संघ कार्यालय का उद्घाटन

भवन निर्माण संघ की बैठक शुक्रवार को कैलाश कालोनी में हुई। इसमें कई सदस्यों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:06 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:06 AM (IST)
महम में मजदूर निर्माण संघ कार्यालय का उद्घाटन
महम में मजदूर निर्माण संघ कार्यालय का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, महम : भवन निर्माण संघ की बैठक शुक्रवार को कैलाश कालोनी में हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ की महिला विग की प्रधान शोभना लांग्यान ने की। इससे पहले तहसील कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में धर्म सिंह लोहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। प्रधान शोभना ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी मजदूरों का शोषण करने की कोशिश करेगा तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। इस अवसर पर कमलेश को ब्लॉक महिला विग का प्रधान बनाया गया। उप प्रधान की जिम्मेवारी कविता को सौंपी गई। सचिव गीता देवी को बनाया गया है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, रोहताश ग्रोवर ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी