आइआइएम रोहतक कर रहा महिलाओं को प्रबंधन शिक्षा में सशक्त : पोखरियाल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक (आइआइएम) प्रबंधन शिक्षा में महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:13 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:13 AM (IST)
आइआइएम रोहतक कर रहा महिलाओं को प्रबंधन शिक्षा में सशक्त : पोखरियाल
आइआइएम रोहतक कर रहा महिलाओं को प्रबंधन शिक्षा में सशक्त : पोखरियाल

जागरण संवाददाता, रोहतक : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक (आइआइएम) प्रबंधन शिक्षा में महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रहा है। दीक्षांत उन्होंने संस्थान के दीक्षांत समारोह में उपाधियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की। आनलाइन दीक्षांत समारोह में 480 विद्यार्थियों को एमबीए तथा 12 को डॉक्टरेट की उपाधियां दी गईं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्नातक छात्रों को कड़ी मेहनत करने और बड़े पैमाने पर अपने परिवार, राष्ट्र और समाज में योगदान देने के

लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्नातक छात्रों को अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम तरीके से उपयोग करने और भारत 75 मिशन को साकार करने में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान को छात्राओं की संख्या में वृद्धि करने और शैक्षणिक विविधता में सुधार लाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान में 2020 में 70 फीसद शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों में छात्राएं शामिल थीं। यह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक कर रहा है। साथ ही, शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान में सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में युवाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए आइआइएम, आइआइटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या में वृद्धि की है। उन्होंने उल्लेख किया कि भारतीय शैक्षणिक संस्थान विश्व रैंकिग में सुधार कर रहे हैं और आइआइएम रोहतक ने भी शैक्षिक रैंकिग में सुधार किया है। आइआइएम रोहतक वर्तमान में देश के सबसे बड़े प्रबंधन संस्थानों में से एक है और इसमें लगभग 1500 छात्र लंबी अवधि के कार्यक्रमों में नामांकित होंगे। संस्थान प्रशासन ने नए कार्यक्रमों और नए परिसर के संदर्भ में भविष्य की योजनाओं की

जानकारी दी। संस्थान ने सौ फीसद सफलता के साथ स्नातक बैचों के लिए पहले ही फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में एक नया परिसर खोलने के लिए आइआइएम रोहतक ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। साथ ही, इस वर्ष संस्थान द्वारा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन लॉ (बीबीए-एलएलबी) की पेशकश की जाएगी। संस्थान इस कार्यक्रम को शुरू करने वाला पहला और एकमात्र आइआइएम है। आइआइएम रोहतक अब देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में से एक है, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एकमात्र है। भारत में प्रबंधन शिक्षा का एक मानदंड है। संस्थान का उद्देश्य छात्रों के कौशल को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना है ताकि उद्योग और एकेडेमिया के बीच अंतर को कम किया जा सके। संस्थान के निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने मुख्यातिथि रमेश पोखरियाल का आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी