हरियाणा यूथ फाउंडेशन ने मनाई भगत सिंह की जयंती

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती सोमवार को कई सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं ने मिलकर गुरुकुल सिंहपुरा में धूमधाम से मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:20 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:20 AM (IST)
हरियाणा यूथ फाउंडेशन ने मनाई भगत सिंह की जयंती
हरियाणा यूथ फाउंडेशन ने मनाई भगत सिंह की जयंती

जासं, रोहतक : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती सोमवार को कई सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं ने मिलकर गुरुकुल सिंहपुरा में धूमधाम से मनाई। सभी ने शहीद भगत सिंह की कुर्बानियों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम आयोजक प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा यूथ फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुलभ गुगनानी व डा. राजपाल देशवाल रहे। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य चक्रवर्ती शर्मा व सरदार हरभजन सिंह खेड़ा रहे।

सुलभ गुगनानी ने कहा शहीद भगत सिंह ने अपने कार्यों से देश को आजादी दिलवाने के लिए आजादी आंदोलन को अपने खून से सींचा। इस मौके पर प्रिसिपल प्रतिभा, वेद प्रकाश आर्य, आचार्य शंभु मित्र शास्त्री, अशोक गुलिया, साहिल खत्री, विकास दहिया, अंकित राणा, सुरेंद्र खत्री, अनुज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी