स्टेट के लिए: विश्वविद्यालय खेलों की हरियाणा मेजबानी लेने में पिछड़ा

विश्वविद्यालय खेलों की मेजबानी में हरियाणा के विश्वविद्यालय हमेशा आगे रहते थे। लेकिन 2021-22 सत्र के कैलेंडर में हरियाणा को कुछ ही खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए यह निराशा का कारण हो सकता है। हरियाणा से ज्यादा पंजाब के विश्वविद्यालय रहें जिनमें 21 स्पर्धाएं करवाने के लिए मिली है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को मात्र दो ही स्पर्धा मिली है जिसमें एक तो डेमो है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 07:45 PM (IST)
स्टेट के लिए: विश्वविद्यालय खेलों की हरियाणा मेजबानी लेने में पिछड़ा
स्टेट के लिए: विश्वविद्यालय खेलों की हरियाणा मेजबानी लेने में पिछड़ा

ओपी वशिष्ठ, रोहतक : विश्वविद्यालय खेलों की मेजबानी में हरियाणा के विश्वविद्यालय हमेशा आगे रहते थे। लेकिन 2021-22 सत्र के कैलेंडर में हरियाणा को कुछ ही खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए यह निराशा का कारण हो सकता है। हरियाणा से ज्यादा पंजाब के विश्वविद्यालय रहें, जिनमें 21 स्पर्धाएं करवाने के लिए मिली है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को मात्र दो ही स्पर्धा मिली है, जिसमें एक तो डेमो है।

भारतीय विश्वविद्यालय संघ कार्यकारिणी की हाल ही में वार्षिक खेल कैलेंडर को लेकर बैठक हुई, जिसमें देश के विश्वविद्यालयों को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और इंटर जोन स्पर्धाओं की मेजबानी देने पर मंथन हुआ। हरियाणा के छह ही विश्वविद्यालयों को स्पर्धाएं दी गई, जो यहां के खिलाड़ियों को निराश करने वाली है। पूर्व में देखा जाए तो हरियाणा के ही विश्वविद्यालय प्रतियोगिताएं करवाने में अव्वल रहते थे। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को केवल कबड्डी पुरूष वर्ग के आयोजन का अवसर मिला है, जो कभी 25 से 30 स्पर्धाओं का आयोजन करवाता था। लेकिन इस बार मेजबानी के मामले में पिछड़ गया। इसके पीछे कारण क्या रहे, यह तो विश्वविद्यालय प्रशासन ही बेहतर जानता है। किस विश्वविद्यालय को कौनसी स्पर्धा मिली

विश्वविद्यालय स्पर्धा एमडीयू रोहतक कबड्डी पुरूष वर्ग नार्थ जोन और इंटर जोन व ग्रेपलिग स्पोर्ट महिला व पुरुष वर्ग डेमो डीसीआरएम सोनीपत बास्केटबाल पुरुष वर्ग इंटर जोन डीसीआरएम सोनीपत टेनिस महिला वर्ग नार्थ जोन व इंटर जोन डीसीआरएम सोनीपत बैडमिटन पुरुष वर्ग नार्थ जोन चौ. रणबीर सिंह विवि जींद हैंडबाल महिला वर्ग इंटर जोन और पुरुष वर्ग नार्थ जोन कुरूक्षेत्र विवि कुरूक्षेत्र हाकी महिला वर्ग नार्थ जोन और वालीबाल पुरुष वर्ग नार्थ जोन चौ. बंसीलाल विवि भिवानी कुश्ती फ्री स्टाइल महिला व पुरूष व ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग मानव रचना विवि फरीदाबाद शूटिग पुरूष वर्ग एयर राइफल व पिस्टल व महिला पिस्टल ट्रैप हरियाणा में डीसीआरएम सोनीपत को चार स्पर्धा मिली

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र एक समय खेलों में अव्वल थे। विश्वविद्यालय खेलों की मेजबानी इन्हीं विश्वविद्यालयों को मिलती थी। एमडीयू रोहतक तो 25 से अधिक स्पर्धाओं का आयोजन पूर्व में कर चुका है। लेकिन इस बार मात्र कबड्डी पुरूष वर्ग ही मिली है। इसी तरह कुरूक्षेत्र को बैडमिटन और हाकी नार्थ जोन मिला है। लेकिन डीसीआरएम विश्वविद्यालय सोनीपत स्पर्धाएं लेने में प्रदेश के विश्वविद्यालयों पर भारी पड़ा और चार स्पर्धा लेने में कामयाब रहा।

chat bot
आपका साथी