पुलिस के पीछा करने पर कंटेनर छोड़कर भागे गो तस्कर, 15 गोवंश बरामद

खरावड़ गांव के नजदीक आइएमटी थाना पुलिस के पीछे करने पर गो तस्कर गोवंश से भरा कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। कंटेनर में छह बैल और चार गाय समेत 15 गोवंश भरे गए थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:41 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:41 AM (IST)
पुलिस के पीछा करने पर कंटेनर छोड़कर भागे गो तस्कर, 15 गोवंश बरामद
पुलिस के पीछा करने पर कंटेनर छोड़कर भागे गो तस्कर, 15 गोवंश बरामद

जागरण संवाददाता, रोहतक : खरावड़ गांव के नजदीक आइएमटी थाना पुलिस के पीछे करने पर गो तस्कर गोवंश से भरा कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। कंटेनर में छह बैल और चार गाय समेत 15 गोवंश भरे गए थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आइएमटी थाने में तैनात एसआइ हरभज सिंह अपनी टीम के साथ सोमवार रात खरावड़ गांव के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान खरावड़ की तरफ कंटेनर जाता हुआ दिखाई दिया। जिसके पीछे नंबर प्लेट पर नंबर भी नहीं था। पुलिस ने कंटेनर को रोकने के लिए इशारा किया, जिस पर उसने कंटेनर की स्पीड बढ़ा दी और वहां से भागने लगा। पुलिस ने आरोपित का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपित चालक अंधेरा का फायदा उठाकर अपने साथी समेत कंटेनर को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया। जिसे थाना लेकर चेक किया गया। कंटेनर में छह बैल, पांच सांड और चार गाय को ठूस-ठूस कर भरा गया था। पुलिस ने सभी गोवंश को कंटेनर से उतारकर गोशाला में भेजा। साथ ही कंटेनर से मिले दस्तावेजों के आधार पर आरोपित चालक की पहचान की जा रही है। फिलहाल आरोपितों के खिलाफ हरियाणा गोवंश सरंक्षण एवं संवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि गोवंश तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कलानौर, महम और बहुअकबरपुर थाना पुलिस कई मामले पकड़ चुकी है। वर्जन

चेकिग के दौरान गोवंश से भरे कंटेनर को पकड़ा गया है। हालांकि आरोपित भागने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी आइएमटी

chat bot
आपका साथी