राजस्थान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष की निर्मम पिटाई के विरोध में किया प्रदर्शन

राजस्थान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पर हमला करने के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने पुराने बस स्टैंड के समीप विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारियों की तरफ से की गई पिटाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया है। राजस्थान सरकार पर आरोप हैं कि वहां की सरकार की शह पर आंदोलनकारियों ने यह हमला किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:07 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:07 AM (IST)
राजस्थान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष की निर्मम पिटाई के विरोध में किया प्रदर्शन
राजस्थान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष की निर्मम पिटाई के विरोध में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रोहतक : राजस्थान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पर हमला करने के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने पुराने बस स्टैंड के समीप विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारियों की तरफ से की गई पिटाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया है। राजस्थान सरकार पर आरोप हैं कि वहां की सरकार की शह पर आंदोलनकारियों ने यह हमला किया है। इसकी जितनी निदा की जाए, वह कम है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार से दोषी आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की। शनिवार को भाजपा जिला पार्षद एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं निगम पार्षद सुरेश किराड़ के नेतृत्व में पुराने बस स्टैड स्थित धर्मशाला में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। बाल्मीकि चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। किराड़ ने कहा कि जिस तरह से भाजपा नेताओं पर आंदोलनकारियों द्वारा हमले किए जा रहे है, वह सोची समझी साजिश है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। राजस्थान सरकार को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते कारवाई नहीं की तो विरोध प्रदर्शन को तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का राजस्थान सरकार से मोह भंग हो चुका है और इस लिए लोगों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर निगम पार्षद तिलक चौहान, गीता, विकास, कविता इंदौरा, मीना आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी