रोहतक में गोवंश पकड़कर भेजे गोशाला, आज से अभियान और होगा तेज

दैनिक जागरण की पहल रंग लाने लगी है। सड़कों से बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेजने के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:33 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:33 AM (IST)
रोहतक में गोवंश पकड़कर भेजे गोशाला, आज से अभियान और होगा तेज
रोहतक में गोवंश पकड़कर भेजे गोशाला, आज से अभियान और होगा तेज

जागरण संवाददाता, रोहतक : दैनिक जागरण की पहल रंग लाने लगी है। सड़कों से बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेजने के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार से निजी एजेंसी की तरफ से अभियान में और तेजी लाने की तैयारी है। अभी तक राजस्थान की निजी एजेंसी की तरफ से 250 गोवंश पकड़कर पहरावर स्थित गोशाला में भेजे जा चुके हैं। वहीं, शनिवार को भी निगम की टीम ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया।

नगर निगम प्रशासन ने एक निजी एजेंसी को पशु पकड़ने का कार्य सौंपा था। फिलहाल राजस्थान के जयपुर की निजी एजेंसी ने दो गाड़ियां लगाकर बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह लगातार निगरानी में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही नगर निगम की पहरावर स्थित गोशाला में पशु भेजने के दौरान पूरे कार्य को सहायक सफाई निरीक्षक कृष्णलाल देख रहे हैं। निगम के मेयर मनमोहन गोयल और आयुक्त प्रदीप गोदारा की पहल पर बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान 17 सितंबर से निजी एजेंसी ने शुरू किया था। इससे पहले निगम की टीम उधार की गाड़ी से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य कर रही थी। दूसरी ओर, निजी एजेंसी के प्रबंधक कुनाल सैनी ने बताया कि शनिवार को दिल्ली रोड और भिवानी चुंगी से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी