नियमों का उल्लंघन करने पर चार दुकानें सील, 12 के चालान

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नगर निगम की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। नगर निगम की टीम ने वीरवार को शहर में अलग अलग स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर चार दुकानों को सील कर दिया गया जबकि 12 दुकानों के चालान किए गए हैं। इतना ही नहीं जो व्यक्ति बिना मास्क लगाए शहर में घूम रहे थे उनके भी चालान किए गए हैं। निगम की टीम ने वीरवार को बिना मास्क वाले 60 लोगों के चालान किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:33 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:33 AM (IST)
नियमों का उल्लंघन करने पर चार दुकानें सील, 12 के चालान
नियमों का उल्लंघन करने पर चार दुकानें सील, 12 के चालान

जागरण संवाददाता, रोहतक : नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नगर निगम की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। नगर निगम की टीम ने वीरवार को शहर में अलग अलग स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर चार दुकानों को सील कर दिया गया जबकि 12 दुकानों के चालान किए गए हैं। इतना ही नहीं जो व्यक्ति बिना मास्क लगाए शहर में घूम रहे थे, उनके भी चालान किए गए हैं। निगम की टीम ने वीरवार को बिना मास्क वाले 60 लोगों के चालान किए हैं।

भूमि अधिकारी सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम शहर में निकली। टीम अलग हिसार रोड, भिवानी रोड आदि कई स्थानों पर निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने हिसार रोड पर स्पेयर पा‌र्ट्स की एक दुकान को खुला पाया। जिसे सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने भिवानी रोड का रुख किया। वहां पर भी स्पेयर पा‌र्ट्स की तीन दुकानें अलग अलग स्थानों पर खुली पाई गई। जिनको निगम की टीम ने सील कर दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों को पहले भी चेतावनी दी गई थी। लेकिन उसके बावजूद भी नियमों को उल्लंघन करने पाए जाने पर दुकानों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा 12 दुकानें अलग अलग स्थानों पर ऐसी पाई गई जो खुली हुई थी। जिन पर निगम ने जुर्माना लगाया है। निगम की टीम बाजारों के अलावा गलियों में भी पहुंची और जो लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे थे। उनके मौके पर ही चालान कर दिए। निगम अधिकारियों का कहना है कि अनेक लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और सरकार के आदेशों को हलके में ले रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्ती बढ़ाई जाएगी। सील की गई दुकानों के बाहर नगर निगम की ओर से पोस्टर भी चस्पा दिए गए हैं। सीलिग की कार्रवाई नगर निगम की ओर से अगले दिनों में और तेज की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी