कालेज स्तरीय ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में दीक्षा रही प्रथम

श्री लाल नाथ हिदू कालेज में सोमवार को कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से कालेज प्राचार्य डा. विजय कुमार की अध्यक्षता में कालेज स्तर पर ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:23 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:23 AM (IST)
कालेज स्तरीय ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में दीक्षा रही प्रथम
कालेज स्तरीय ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में दीक्षा रही प्रथम

जागरण संवाददाता, रोहतक : श्री लाल नाथ हिदू कालेज में सोमवार को कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से कालेज प्राचार्य डा. विजय कुमार की अध्यक्षता में कालेज स्तर पर ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ संयोजिका डा. रजनी कुमारी ने बताया ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता का विषय लिग समानता व महिला सशक्तीकरण रहे। महाविद्यालयों से 30 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों को इन विषयों की जानकारी होने से समाज में व्याप्त लिग आधारित समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। बेटियों को बचाना, उन्हें शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना बेहद आवश्यक है। सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर खूबसूरत ढंग से ओजस्वी भाषा का प्रयोग करते हुए कविता के माध्यम से अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डा. सुमित कुमार दहिया ने निभाई। स्पर्धा में प्रथम स्थान दीक्षा, द्वितीय स्थान विजय कुमार व तृतीय स्थान पर छात्रा दीक्षिता व प्रियंका ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार पूजा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं आयोजन संयोजिका डा. रजनी कुमारी की अगुवाई में किया गया। प्रतियोगिता के डिजिटल प्लेटफार्म में मधु अरोड़ा, डा. शिखा, संयोजिका डा. रजनी कुमारी, और हर्षिता मौजूद रहे। प्राचार्य डा. विजय कुमार ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने एवं ज्ञान वर्धन में बहुत सहायक है।

chat bot
आपका साथी