मांगों को लेकर किसान संगठन ने किया प्रदर्शन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन अध्यादेश व बिजली बिल वापस लेने और पेट्रोल-डीजल के रेट आधे करने की मांग पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:52 AM (IST)
मांगों को लेकर किसान संगठन ने किया प्रदर्शन
मांगों को लेकर किसान संगठन ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रोहतक : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन अध्यादेश व बिजली बिल वापस लेने और पेट्रोल-डीजल के रेट आधे करने की मांग पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसान नेता अनूप सिंह मातनहेल व जयकरण मांडौठी ने कहा कि मांगों को नहीं माना गया तो 23 जुलाई को सर्व भारतीय विरोध दिवस मनाया जाएगा। अध्यादेश की होली जलाई जाएगी। 9 अगस्त को 250 किसान संगठन मिलकर इनका विरोध करेंगे। सरकारी पक्ष के सांसदों का घेराव किया जाएगा। शनिवार को कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्र हुए। जहां से उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। किसानों ने उपायुक्त के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।

chat bot
आपका साथी