मंडी में धान बिक्री की राह देख रहे किसान, मौसम ने बढ़ाई चिता

मौसम ने रविवार से करवट बदली है। मौसम में अचानक हुए बदलाव ने कि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:26 PM (IST)
मंडी में धान बिक्री की राह देख रहे किसान, मौसम ने बढ़ाई चिता
मंडी में धान बिक्री की राह देख रहे किसान, मौसम ने बढ़ाई चिता

जागरण संवाददाता, रोहतक : मौसम ने रविवार से करवट बदली है। मौसम में अचानक हुए बदलाव ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। नई अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान धान बिक्री की राह देख रहे है। हालांकि मंडी में रविवार को फसल खरीद नहीं हुई है। लेकिन रोहतक की नई अनाज मंडी में शनिवार शाम तक 2600 क्विंटल धान की बिक्री नहीं हुई थी। पीआर धान की ही खरीद सरकार की ओर से की जा रही है। हरियाणा स्टेट वेयर हाउस इस धान को खरीद रहा है। मंडी में लगभग 200 आढ़तियों की दुकानें हैं। जहां पर धान की आवक तेज होने लगी है। हालांकि आवक के साथ ही मंडी में फसल खरीद भी बढ़ रही है। सरकार की ओर से 17 फीसद नमी तक की फसल की ही खरीद की जा रही है। उससे ज्यादा नमी वाले फसल को सुखाने का आह्वान किसानों से किया जा रहा है। सरकार की ओर से पीआर किस्म के धान को 1960 रुपये प्रति क्विटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है। उधर, रविवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और घटाएं छाने के साथ ही बूंदाबांदी भी होने लगी। जिसके चलते मंडी में किसानों को अपनी फसल को तिरपाल से ढकते देखा गया। किसानों को कहना है कि समय पर फसल बिकने से उनको राहत मिलेगी। वहीं, मौसम खराब होने से चिता भी बढ़ रही है।

--

नई अनाज मंडी में पीआर किस्म की धान की फसल लाए हुए तीसरा दिन हो गया है। लगभग 25 क्विटल धान की फसल लाए हैं, लेकिन अभी तक बिक्री नहीं हुई है। कर्मचारी आए तो लेकिन नमी अधिक बता रहे हैं। वहीं, मौसम खराब हो गया है, बारिश हुई तो दिक्कतें बढ़ जाएंगी।

- सोमवीर, किसान, टिटौली।

--

मौसम ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। बूंदाबांदी होने और हवा चलने से उनकी धान की फसल गिर गई है। जिस कारण फसल में अभी नमी बनी हुई है। अगर बारिश हुई तो किसानों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी।

- जोगेंद्र, किसान, शिमली।

chat bot
आपका साथी