इनसो के स्थापना दिवस का किसान आंदोलनकारियों ने किया विरोध

जागरण संवाददाता रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में वीरवार को इनसो (

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 06:46 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 06:46 AM (IST)
इनसो के स्थापना दिवस का किसान आंदोलनकारियों ने किया विरोध
इनसो के स्थापना दिवस का किसान आंदोलनकारियों ने किया विरोध

जागरण संवाददाता, रोहतक :

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में वीरवार को इनसो (इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन) ने अपना 19वां स्थापना को शहीदी दिवस के रूप में मनाया। इनसो के संस्थापक एवं जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। प्रधान महासचिव एवं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने अध्यक्षता की। डा. अजय सिंह चौटाला ने इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उधर, तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आंदोलनकारी डा. अजय सिंह चौटाल का काले झंडे दिखाने के लिए विश्वविद्यालय के गेट नंबर-दो पर पहुंचे। आंदोलनकारियों ने समारोह स्थल पर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं होने दिया। समारोह समापन होने तक आंदोलनकारी गेट नंबर-दो पर ही डटे रहें। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को टकराव की संभावना के चलते कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इनसो की तरफ से रक्तदान शिविर, अंगदान पंजीकरण के साथ शहीदों को सम्मानित किया गया। जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला और इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने भी संबोधित किया।

इनसो गैर राजनीतिक छात्र संगठन है : अजय चौटाला

डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो एक गैरराजनीतिक छात्र संगठन है, जिसने छात्रों की आवाज को बुलंद किया। छात्रों को अपनी आवाज बुलंद करने और भविष्य में राजनीति के लिए उचित प्लेटफार्म दिया। हरियाणा मे छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने को लेकर दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हिसार में भूख हड़ताल कर सरकार को झुकाया और हरियाणा में वर्षों बाद छात्र संघ चुनाव की बहाली सुनिश्चित करवाई थी। चौटाला ने मंच के माध्यम से जहां दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व की प्रशंसा की, वही प्रदीप देशवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदीप देशवाल जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है, यदि वह इनसो के कमान संभालने में सक्षम है तो फिर अन्य उपस्थित छात्रों को भी आगे आकर इनसो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर और अधिक काम करना चाहिए।

काले झंडे लेकर पहुंचे आंदोलनकारी, आगे भी करेंगे विरोध

इनसो के स्थापना दिवस समारोह का संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने विरोध किया। देवीलाल पार्क में एकत्रित होकर आंदोलनकारी हाथों में काले झंडे लेकर एमडीयू की तरफ बढ़े। पुलिस ने राजीव चौक पर बेरीकेट्स लगाकर उनको रोक लिया। पुलिस के साथ थोड़ी नोकझोंक हुई। कुछ किसान आंदोलनकारी मेडिकल मोड़ से भी ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने एमडीयू के गेट-2 पर रोक लिया। करीब तीन घंटे तक आंदोलनकारी गेट-2 के बाहर प्रदर्शन करते रहे। आखिर में पुलिस ने समारोह में अजय सिंह चौटाला के जाने का हवाला दिया। लेकिन आंदोलनकारी नहीं मानें। बाद में पांच आंदोलनकारियों को पुलिस समारोह स्थल तक ले गई ताकि अजय सिंह चौटाला के जाने की पुष्टि हो सके। इसके बाद ही आंदोलनकारी वहां से वापस लौटे। संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के संयोजक प्रीत सिंह व किसान नेता बलवान सिंह ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद नहीं हो जाते, तब तक भाजपा-जजपा के कार्यक्रमों का विरोध करते रहेंगे। विश्वविद्यालय में राजनीतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से कुलपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

chat bot
आपका साथी