भारतीय कन्या स्कूल में मनाया दीपावली उत्सव

जागरण संवाददाता रोहतक माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से काठमंडी स्थित भारतीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:01 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:01 AM (IST)
भारतीय कन्या स्कूल में मनाया दीपावली उत्सव
भारतीय कन्या स्कूल में मनाया दीपावली उत्सव

जागरण संवाददाता, रोहतक : माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से काठमंडी स्थित भारतीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीपावली उत्सव मनाया गया। जिसमें ट्रस्ट में पढ़ने वाले बच्चों ने समारोह में भाग लिया व दीपावली उत्सव हर्ष व उल्लास के साथ मनाया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया समारोह मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया व महाआरती करके समारोह का शुभारंभ किया। अतिथि के सम्मान में ट्रस्ट के बच्चों ने स्वागत गीत गाया गया।

राजेश जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को बेड टच और गुड टच के बारे में छात्र छात्राओं को पूर्ण जानकारी देना आवश्यक है। मोमबती व देसी घी के दीपक जलाकर दीवाली उत्सव मनाया तथा सभी 250 छात्र-छात्राओं को मिठाई व गिफ्ट पैक वितरित किए। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से मुख्य अतिथि को फूलों की माला, बेज, पटका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर हरिप्रकाश गुप्ता, नरेश जैन, अजेश गुप्ता, पवन गोयल, राजीव जैन, सुभाष गुप्ता, पूर्व पार्षद किरन गुप्ता, सुनील जैन गोलु, वेद प्रकाश सोहरान, नरेश मलिक, वेद प्रकाश साहनी, संजय चावला, ओम प्रकाश विरमानी, अशोक गुप्ता, सन्नी निझावन, पवन गोयल, पुष्पलता, शीतल जांगड़ा, कविता जांगड़ा, रेनु जांगड़ा, डा. सलोनी, निरुपमा जांगड़ा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी