हर जगह लाल किला की घटना की चर्चा, किसान नेताओं का रुख भी नरम दिखा

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हंगामे और लाल किला की प्राचीर पर निशान साहिब का झंडा फहराने की घटना दूसरे दिन भी लोगों में चर्चा में रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:40 AM (IST)
हर जगह लाल किला की घटना की चर्चा, किसान नेताओं का रुख भी नरम दिखा
हर जगह लाल किला की घटना की चर्चा, किसान नेताओं का रुख भी नरम दिखा

जागरण संवाददाता, रोहतक :

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हंगामे और लाल किला की प्राचीर पर निशान साहिब का झंडा फहराने की घटना दूसरे दिन भी लोगों में चर्चा में रही। धरनास्थल पर भी इसका असर दिखा और अन्य दिनों की अपेक्षा किसानों की संख्या कम रही। आंदोलन को लेकर किसानों के तेवर भी थोड़े नरम पड़ गए हैं। हालांकि जिले में मकड़ौली और मदीना टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। उधर, हाईवे पर खरावड़ गांव के समीप लंगर सेवा भी निरंतर जारी है। उधर, पुलिस ने धरना और लंगर सेवा को खत्म कर किसान व लंगर संचालकों को अपने घर लौट जाने का आग्रह किया है।

गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन मंगलवार को दिशा भटक गया। जिसके कारण ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में कई स्थानों पर हंगामा हुआ। लाल किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहराने की घटना से किसानों का मनोबल पहले जैसा नहीं दिखा। हालांकि धरने चल रहे हैं और आगे भी जारी रखने का ऐलान किसानों ने किया है। लेकिन पहले जैसा उत्साह और जोश किसानों में नजर नहीं आया। ट्रैक्टर परेड में शामिल होने गए काफी किसान ऐसे थे, जो जाम लगने के कारण बहादुरगढ़ तक भी नहीं जा सके। किसान जब आगे नहीं बढ़ सके तो मंगलवार दोपहर बाद ही वापस लौटना शुरू हो गए थे। कृषि कानूनों के विरोध में धरना जारी रहेगा : आजाद

मकड़ौली टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार पर धरने पर बैठे किसान आजाद हुड्डा ने कहा कि लाल किला की घटना में किसान नहीं है। सरकार के ही कुछ लोगों ने इस तरह की हरकत की है। मामले की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। टोल प्लाजा पर पहले की भांति धरने के साथ-साथ लंगर भी जारी रहेगा। पुलिस कर्मियों ने उनको अर्बन इस्टेट थाने में बुलाया था, लेकिन वे नहीं गए। कोई भी निर्णय 85 सदस्यीय कमेटी लेगी। किसानों को नैतिक समर्थन

सर्वखाप की तरफ से केवल नैतिक समर्थन दिया गया है। जिसमें लोगों को खाना और बीमार किसानों को दवाइयां आदि उपलब्ध कराई जाती है। खाप कहीं पर भी इस आंदोलन की अगुवाई नहीं कर रही है। दिल्ली में जो भी घटना हुई है वह गलत है। हरियाणा के किसानों ने यह नहीं किया है। हरियाणा के किसान शांतिपूर्वक ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए थे।

- महेंद्र सिंह नांदल, सर्वखाप संयोजक

खरावड़ गांव में जो लंगर चल रहा है वह किसानों की सेवा में चल रहा है। इसमें गांव के 36 बिरादरी के लोगों का सहयोग है। जब तक सहयोग मिलता रहेगा तब तक लंगर चलता रहेगा। इसका किसी राजनीति दल से कोई लेना-देना नहीं है। यह सामाजिक और सेवा का कार्य है। इसलिए गांव इसे कर रहा है। पुलिस कर्मियों ने लंगर खत्म करने का आग्रह किया था, जिसे उन्होंने मना कर दिया।

- कैप्टन जगबीर मलिक, सर्वखाप प्रवक्ता व समाजसेवी टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को लेकर शुरुआत से ही किसानों को अपने घर लौट जाने की अपील की जा रही है। मंगलवार को दिल्ली में हुई घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर धरनास्थलों से किसानों से आग्रह किया गया है। हाईवे पर लंगर सेवा चल रही है, वहां दुर्घटना की संभावना रहती, इसलिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

राहुल शर्मा, एसपी, रोहतक

chat bot
आपका साथी