ढाबा संचालक को गोली मारी, छर्रा लगने से दोस्त भी घायल

शहर के नए बस स्टैंड के नजदीक ढाबा संचालक के पैरों में गोली मार दी गई जबकि छर्रा लगने से दोस्त भी घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:05 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:05 AM (IST)
ढाबा संचालक को गोली मारी, छर्रा लगने से दोस्त भी घायल
ढाबा संचालक को गोली मारी, छर्रा लगने से दोस्त भी घायल

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर के नए बस स्टैंड के नजदीक ढाबा संचालक के पैरों में गोली मार दी गई, जबकि छर्रा लगने से दोस्त भी घायल हो गया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में विशाल नगर निवासी रवि ने बताया कि उसका ढाबा नए बस स्टैंड के पास है। 26 अक्टूबर को रात के समय वह अपने ढाबे पर था। वहां पर प्रेम नगर निवासी आकाश और विक्रम वहां पर गाड़ी लेकर खड़े थे। रवि को देखते हुए आकाश ने कहा कि तुझे बदमाश बनाते हैं। इसी बीच आरोपित आकाश ने दोनाली बंदूक से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके दोनों पैरों में लग गई। विक्रम ने भी रिवाल्वर तान दी और धमकी दी कि आज जान से मार देंगे। छर्रा लगने के कारण रवि का दोस्त दीपक भी घायल हो गया।

पीड़ित का कहना है कि दोनों आरोपित उसके ढाबे के सामने हथियार लेकर खड़े थे। जिन्हें उसने जाने के लिए कहा। इसी रंजिश को लेकर आरोपितों ने हमला किया। तभी से घायल पीजीआइ में भर्ती है। पीड़ित का कहना है कि वह अपने स्वजनों का इंतजार कर रहा था। इस कारण उस समय शिकायत नहीं दे सका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी