संसाधनों के अभाव होने के बावजूद भी आगे बढ़ रहे हैं टोली के बच्चे : यशपाल शर्मा

जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रवासी बच्चों को पढ़ा रही अभिनव टोली ने रविवार को अपना तीसरा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:21 PM (IST)
संसाधनों के अभाव होने के बावजूद भी आगे बढ़ रहे हैं टोली के बच्चे : यशपाल शर्मा
संसाधनों के अभाव होने के बावजूद भी आगे बढ़ रहे हैं टोली के बच्चे : यशपाल शर्मा

जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रवासी बच्चों को पढ़ा रही अभिनव टोली ने रविवार को अपना तीसरा वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन किशनपुरा की चौपाल पर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि पठानिया स्कूल के संचालक अंशुल पठानिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान यशपाल शर्मा ने कहा कि अभाव होते हुए भी अभिनव टोली के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। टोली के द्वारा प्रवासी बच्चों के हालातों में सुधार करने के लिए टोली को बधाई दी और साथ मे कला एवं हर प्रकार की मदद करने का वादा किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता हरियाणा शिक्षा विभाग के अधिकारी डा. अजय बल्हारा रहे। डा. अजय बल्हारा द्वारा लिखित मानव जीवनशैली शिक्षा पुस्तक का अनावरण यशपाल शर्मा ने किया। उन्होंने ने अपनी पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और अभिनव टोली के बच्चों को सफलता का मंत्र दिया। मंच का संचालन जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर पूनम रंगा व टोली के संचालक जगदीप ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, कविता, बच्चों के द्वारा गाए गए गीत पर हरियाणवीं नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की।

पोपट के माध्यम से बताया बैड टच गुड टच

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पोपट के माध्यम से गुड टच बैड टच विषय पर नाटक को प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाई गई क्रिएटिव वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसे लोगों ने देखा और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर अंशुल पठानिया ने टोली द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा की और भविष्य में हर संभव मदद करने का वादा किया।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में प्रो. बलजीत ¨सह, प्रो. निधि गोयल, उमेश यादव, विपुल शर्मा, मीनाक्षी रोहिल्ला, एसएम सांगवान, मदन लाल, विपुल मलिक, गायत्री देवी, अल्का मदान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी