जिले में डेंगू के छह नए केस मिले, संख्या बढ़कर पहुंची 62

जागरण संवाददाता रोहतक जिले में डेंगू का प्रकोप लगातर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:50 AM (IST)
जिले में डेंगू के छह नए केस मिले, संख्या बढ़कर पहुंची 62
जिले में डेंगू के छह नए केस मिले, संख्या बढ़कर पहुंची 62

जागरण संवाददाता, रोहतक : जिले में डेंगू का प्रकोप लगातर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी जिले में डेंगू के छह नए केस मिलने से मरीजों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। सिविल सर्जन डा. जेएस पुनिया और उप सिविल सर्जन डा. अनुपमा मित्तल के निर्देशन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में एंटी लारवा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अटायल, नौनंद, घरौंठी, जसिया, रिटौली और जनता कालोनी में डेंगू का एक-एक मरीज मिला। उप सिविल सर्जन ने बताया कि लोगों को जागरूक होना होगा। कूलर और घरों के आसपास इकट्ठा होने वाले पानी और गंदगी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं। ऐसे में अपने आसपास पानी इकट्ठा ना होने दें। पिछले साल जिले में डेंगू के 50 मरीज सामने आए थे, लेकिन जिस तरीके से अब केस बढ़ रहे हैं वह चिताजनक है। डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें, जिससे परिवार के अन्य सदस्य उसकी चपेट में ना आए। महम में लगातार बढ़ रहे हैं मरीज

उधर, खेडी महम स्थित श्री शिवानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में पिछले एक सप्ताह में बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। चिकित्सालय प्रमुख डा. कृष्ण कुमार ने बताया वीरवार शाम तक डेंगू के आठ मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार चल रहा है। लगभग 30 से 35 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। विशेष बात यह रही है कि किसी भी मरीज रेफर नहीं किया गया। फिलहाल में भर्ती मरीजों में निदाणा निवासी 25 वर्षीय जगपाल, सन्नी, महम निवासी 19 वर्षीय अखिल, 21 वर्षीय रेणू, 18 वर्षीय अमन, बसाना निवासी 24 वर्षीय कृष्ण, खेडी महम निवासी 25 वर्षीय मोहित और मोखरा निवासी 38 वर्षीय कृष्ण शामिल है।

chat bot
आपका साथी